{"_id":"602023848ebc3e4c891b1cbd","slug":"mainpuri-got-fifth-position-mainpuri-news-agr4796977171","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 जिलों में मैनपुरी को मिला चौथा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जिलों में मैनपुरी को मिला चौथा स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। प्रदेशभर में स्वयं सहायता समूूह के माध्यम से बिजली के बिल जमा किए जा रहे हैं। इसी के तहत दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के तहत आने वाले 21 जिले में मैनपुरी ने बिल जमा करने में चौथा स्थान प्राप्त किया।
जिले में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बिजली के बिल जमा किए जा रहे हैं। गांव-गांव जाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं विद्युत बिल का कलेक्शन कर रही हैं। जिले में यह व्यवस्था सितंबर 2020 से लागूू हुई है। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के तहत प्रदेश के 21 जिले आते हैं।
मैनपुरी की महिला एजेंटों ने सितंबर से लेकर फरवरी के प्रथम सप्ताह में 2174 लोगों के बिल का बकाया 23 लाख 80 हजार रुपये जमा किया है। अधिक धनराशि जमा होने के चलते मैनपुरी ने इन 21 जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इटावा को प्रथम, अलीगढ़ को द्वितीय और बांदा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह बिल जमा करने में अहम कड़ी साबित हुए हैं। महिला एजेंटों के प्रयास से राजस्व वसूली में मैनपुरी ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए स्वयं सहायता समूह बधाई के पात्र हैं।
जीसीएल भटनागर, अधीक्षण अभियंता।