फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri got 38th place in the ranking of development works

उपलब्धि: विकास कार्यों की रैंकिंग में मैनपुरी को मिला 38वां स्थान, आगरा मंडल में रहा अव्वल

Wed, 24 Nov 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Nov 2021 12:12 AM IST
सार

विकास कार्यों में मैनपुरी जनपद आगरा मंडल में इस बार भी अव्वल रहा है। जबकि प्रदेश में 38वां स्थान रहा। मंडल में दूसरे नंबर मथुरा, आगरा तीसरे और फिरोजाबाद का चौथा स्थान है। 

विज्ञापन
Mainpuri got 38th place in the ranking of development works
मैनपुरी विकास भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास कार्यों के आधार पर हर माह जारी होने वाली रैंकिंग में मैनपुरी को प्रदेश में 38वां स्थान मिला है। मंगलवार को ही शासन द्वारा ये रैंकिंग जारी की गई है। मंडल में इस बार भी चारों जिलों में मैनपुरी अव्वल रहा है। रैंकिंग आने के बाद उच्चाधिकारियों ने टीम को बधाई दी है। 

विज्ञापन


कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा हर साल ऑनलाइन विकास कार्यों के अधार पर डाटा फीड कराया जाता है। सभी विभाग ये डाटा फीड करते हैं। इसी के आधार पर मूल्यांकन कर शासन द्वारा रैंकिंग जारी की जाती है। मंगलवार को जारी प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में मैनपुरी को 38वां स्थान मिला। 
विज्ञापन


इस आधार पर की गई रैंकिंग
ये रैंकिंग अक्तूबर में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर जारी की गई है। इसके साथ ही लगातार तीसरी बार आगरा मंडल के चारों जिलों में मैनपुरी अव्वल रहा है। 45वीं रैंकिंग के साथ मथुरा दूसरे स्थान पर, 49वीं रैंकिंग के साथ आगरा तीसरे स्थान पर और 51वीं रैंक के साथ फिरोजाबाद चौथे स्थान पर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रैंकिंग जारी होने के बाद जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने टीम को बेहतर कार्य के लिए बधाई दी है। साथ ही रैंकिंग और सुधारने के लिए इस बार और प्रयास करने के लिए निर्देश दिए। 

बीते माह की अपेक्षा तीन पायदान गिरी रैंकिंग
प्रदेश के 75 जिलों में मैनपुरी को विकास कार्यों की रैंकिंग में 38वां स्थान मिला है। लेकिन बीते माह की अपेक्षा ये रैंकिंग गिरी ही है। सितंबर के आधार पर जारी विकास कार्यों की रैंकिंग में मैनपुरी को 35वां स्थान मिला था। ऐसे में रैंकिंग को सुधारने के लिए और प्रयास जरूरी हैं। 

मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रदेश में मैनपुरी को विकास कार्यों की रैंकिंग में 38वां स्थान मिला है। इसके लिए सभी विभागों को बधाई। साथ ही रैंकिंग को और सुधारने के लिए प्रयास करने के लिए निर्देशित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed