फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri girl suicide before marriage function

जबरन शादी से इनकार रही थी बेटी, ऑनरकिलिंग का इशारा कर रहीं ये बातें

Wed, 10 Jan 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Wed, 10 Jan 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
mainpuri girl suicide before marriage function
विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में थान बिछवां क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज में एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पांच फरवरी को शादी तय हुई थी। परिवारीजनों की ओर से आत्महत्या करने की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज निवासी पप्पू चक की 21 वर्षीय पुत्री चीनी की शादी पांच फरवरी को होनी थी। घर में शादी का माहौल चल रहा था। वहीं दूसरी ओर शादी तय होने से चीनी नाखुश नजर आ रही थी। मंगलवार शाम को संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई। परिवारीजन शव को घर में ही रखे रहे। 
विज्ञापन


इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूछताछ में परिवारीजनों ने मौत की वजह आत्महत्या बताया। उनके मुताबिक चीनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि भाई ने किसी से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था। उसने बहन को थप्पड़ मार दिया, जिस वजह से गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ऑनर किलिंग का शक

मृतका चीनी के परिवारीजन और थाना पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आत्महत्या हत्या की ओर इशारा कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक गला दबाकर हत्या करने के बाद गले पर निशान बनाने के लिए या तो शव को लटकाया गया। या डंडा आदि से दबाया गया है। ऐसे में पुलिस की जांच की दिशा अब ऑनर किलिंग की ओर मुड़ गई है।

मामले में एएसपी मैनपुरी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि जांच के दौरान पता लगा है कि लड़की शादी के लिए तैयार नहीं थी। ऑनर किलिंग की बात कही जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसको बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed