फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Girl student who went to coaching from home was abducted

मैनपुरी: घर से कोचिंग गई छात्रा हुई अगवा

Mon, 02 Jan 2023 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Girl student who went to coaching from home was abducted
भोगांव (मैनपुरी)। घर से कोचिंग पढ़ने गई एक छात्रा को अगवा कर लिया गया। काफी तलाश के बाद जब कोई पता नहीं लगा तो पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री एक जनवरी की दोपहर करीब एक बजे तहसील के पास कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं आई तो सभी को चिंता हुई। पुत्री की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

सोमवार को शिकोहाबाद निवासी एक बहन के मोबाइल पर पुत्री का मेसेज आया। बताया कि उसका किसी व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। वहीं किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजन भयग्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर में मिल रहा है सुराग
प्रभारी निरीक्षक बीएस भाटी ने बताया कि छात्रा के कानपुर में होने की जानकारी मिल रही है। एक टीम को कानपुर भेजा गया है। वह लोग जल्द से जल्द किशोरी को सकुशल ढूंढ निकालेंगे। पुलिस तेजी के साथ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed