{"_id":"638392b6dde0b65cdb0ed1e2","slug":"mainpuri-fed-up-with-the-harassment-of-in-laws-the-woman-committed-suicide-mainpuri-news-agr554911058","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: ससुरालीजनों की प्रताडना से तंग महिला ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: ससुरालीजनों की प्रताडना से तंग महिला ने की खुदकुशी
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला महमूद नगर में शनिवार की देर रात एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति सहित चार लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव गुलाबपुर निवासी नसरुद्दीन ने करीब सात वर्ष पूर्व पुत्री गुलफ्शा का निकाह सदर कोतवाली क्षेत्र के महमूद नगर निवासी साबिर खां के साथ किया था, शनिवार की देर रात गुलफ्शा ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी जानकारी होने के बाद पिता व अन्य परिजन महमूद नगर पहुंचे तो वहां शव पड़ा मिला। कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।
मृतका के पिता नसरुद्दीन ने बताया कि निकाह के कुछ समय बाद से ही पति साबिर, देवर सलमान, साजिद व कल्लन पुत्री को प्रताड़ित करते आ रहे थे, आए दिन उसे मारते पीटते थे। कई बार समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वह लोग बाज नहीं आए। ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर ही पुत्री ने खुदकुशी कर ली। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर पति सहित चार के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में दोषियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई करेगी।