फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Farmer going to Lucknow detained by police

Mainpuri: लखनऊ जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, बोले- उपचुनाव में लेंगे बदला

Sat, 26 Nov 2022 07:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2022 07:40 AM IST
सार

किसान नेताओं ने कहा कि सरकार को किसानों के विरोध का सामना उपचुनाव में करना पड़ेगा। किसान अपने अपमान का बदला वोट के माध्यम से लेंगे।

विज्ञापन
Mainpuri: Farmer going to Lucknow detained by police
मैनपुरी। कोतवाली में पुलिस हिरासत में बैठे भारतीय किसान यूनियन के नेता। - फोटो : MAINPURI

विस्तार

 लखनऊ में होने वाले आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसान नेताओं सहित किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनको रेलवे स्टेशन से हिरासत में लेकर पुलिस ने कोतवाली में बिठा लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन मैनपुरी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे। किसानों को शनिवार को लखनऊ के ईको गार्डन में होने वाले आंदोलन में शामिल होना था। किसान शाम वाली ट्रेन से जाने की तैयारी करके आए थे।
विज्ञापन


इसी बीच कोतवाली पुलिस रेलवे स्टेशन पहुंच गई। रेलवे स्टेशन पर पुलिस तथा पीएसी के जवानों ने किसानों को ट्रेन में बैठने से पहले ही रोक लिया। किसानों के विरोध करने पर पुलिस ने उनको हिरासत में लिया और कोतवाली में लाकर बिठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य ने बताया कि पुलिस सरकार के इशारे पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। किसानों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित किया गया है। सरकार को किसानों के विरोध का सामना उपचुनाव में करना पड़ेगा। किसान अपने अपमान का बदला वोट के माध्यम से लेंगे। इस मौके पर राजेश यादव, भूप सिंह, बाबा रतीराम, ओमवीर यादव, राजू, हरीसिंह, योगेंद्र प्रसाद दुबे, धनीराम राजपूत, प्रदीप राजपूत, कमलेश, वेदराम, नरेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed