फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Death of an old woman suffering from asthma, seven patients referred

मैनपुरी: अस्थमा से पीड़ित वृद्धा की मौत, सात मरीज रेफर

Fri, 30 Dec 2022 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Death of an old woman suffering from asthma, seven patients referred
मैनपुरी। जिले में अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला अस्पताल में भर्ती अस्थमा से पीड़ित एक वृद्धा की मौत हो गई। जबकि सात मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में दो बजे तक 526 मरीज पहुंचे। शहर के कांशीराम आवास निवासी रामबाबू की 60 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी देवी को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परिजन ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की रात उनकी मौत गई। जिला अस्पताल में शुक्रवार को अस्थमा से पीड़ित 11 मरीज भर्ती कराए गए, जिनमें से सात को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि वृद्धा को अंतिम सांसों में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 मरीज बिना उपचार के लौटे
शुक्रवार को भी जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर से 60 मरीज बिना उपचार के ही लौट गए। डेढ़ बजे के बाद यहां 60 मरीज और लाइन में लगे थे लेकिन इंटरनेट से उनका पर्चा नहीं बन सका। डेढ़ बजे पर्चा काउंटर बंद कर दिया गया। पिछले एक सप्ताह से यह समस्या जिला अस्पताल में देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed