फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri crime news top ten criminal arrested

आगरा: टॉप-10 में शामिल शातिर अपराधी ओम सिंह गिरफ्तार

Sun, 19 Feb 2023 01:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
mainpuri crime news top ten criminal arrested
करहल। थाना पुलिस ने शनिवार को नगला अलाई जाने वाले रास्ते से एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। वह टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल था, उस पर करीब 11 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

गांव मोहम्मदपुर नगरिया निवासी ओम सिंह एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ लूट, चोरी, जानलेवा हमला, आबकारी अधिनियम आदि के करीब 11 मामले फिरोजाबाद और जनपद के करहल और कुर्रा थाने में दर्ज हैं। वह जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि ओम सिंह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे अंडरपास से गांव नगला अलाई जाने वाले रास्ते पर मौजूद है। इस सूचना पर थाना पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जा से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed