फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dhaba owner do firing on driver for parked pickup along with his friends beat him in Mainpuri

Mainpuri: गाड़ी खड़ी करने पर ढाबा मालिक ने चालक पर झोंकी फायर, साथियों के साथ मिलकर पीटा

Thu, 12 Jan 2023 11:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 12 Jan 2023 11:50 AM IST
सार

मैनपुरी में ढाबा के पास पिकअप खड़ी करने को लेकर ढाबा मालिक ने तमंचे से फायर झोंक दी। यहीं नहीं साथियों के साथ मिलकर मारपीट भी की। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है।  

विज्ञापन
dhaba owner do firing on driver for parked pickup along with his friends beat him in Mainpuri
तमंचा से झोंकी फायर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

घटना बिछवां थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज गांव के पास की है। यहां मंगलवार की रात कोहरा होने के कारण पिकअप सड़क किनारे खड़ा कर दी औऱ रुक गया। इससे उसे झपकी लग गई। इस बीच वहां पास के ढाबा का मालिक आया और  गाली-गलौज करते हुए हाथापाई कर दी। विरोध करने पर तमंचा से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली खिड़की में लगी। 

विज्ञापन


कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के भुपालगढ़ी गांव निवासी सचिन सिंह पिकअप गाड़ी चलाता है। मंगलवार को वह साथी नितिन व सोनू के साथ उन्नाव से वापस घर लौट रहा था। देर रात करीब एक बजे कोहरा अधिक होने की वजह से बिछवां थाना क्षेत्र में बजरंगी होटल, सुल्तानगंज पर गाड़ी खड़ा कर दिया। सभी लोगों को गाड़ी में नींद आ गई। 
विज्ञापन


गाड़ी खड़ी करने के कुछ देर बाद ढाबा मालिक मनोज, निवासी फर्दपुर वहां आया। वह गाली-गलौज करने लगा। सचिन ने खिड़की खोली तो साथी सोनू निवासी मिर्जापुर, थाना रिजोर, जनपद एटा गाड़ी से उतर गया। उसने गाली-गलौज करने से मना किया। इस पर मनोज ने तमंचा निकाल कर उस पर फायर झोंक दिया। गोली गाड़ी की खिड़की में जा लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मनोज के साथी रंजीत, पवन निवासी फर्दपुर वहां आ गए। तीनों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि बुधवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed