फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri court,kishani gangsters,it act,crime on social media,social media photo

ट्विटर और फेसबुक पर पर तमंचा के साथ फोटो अपलोड करना पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश

Sat, 31 Jul 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
mainpuri court,kishani gangsters,it act,crime on social media,social media photo
किशनी। फेसबुक और ट्विटर पर तमंचा के साथ फोटो अपलोड करना एक शख्स को भारी पड़ा। फोटो शोसल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। उसके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र निवासी आरोपी युवक ने फेसबुक व ट्विटर पर तमंचा के साथ फोटो अपलोड किया था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक बेगराम कश्यप ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि तमंचा के साथ फोटो वायरल करने वाला राजीव कुमार निवासी नगला तारा गांव पडौली में घूम रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर गांव पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को जिला न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed