{"_id":"637f886e41eeea291927dc04","slug":"mainpuri-bypoll-2022-villagers-hanged-the-banner-of-no-road-no-vote-said-will-boycott-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Bypoll 2022: ग्रामीणों ने टांगा 'सड़क नहीं तो वोट नहीं' का बैनर, बोले- मतदान का बहिष्कार करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Bypoll 2022: ग्रामीणों ने टांगा 'सड़क नहीं तो वोट नहीं' का बैनर, बोले- मतदान का बहिष्कार करेंगे
Thu, 24 Nov 2022 08:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 24 Nov 2022 08:36 PM IST
सार
कन्हूपुर से कुतूपुर के कच्चे मार्ग को पक्का कराने के लिए ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया। विधानसभा चुनाव में भी ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
मैनपुरी में सड़क के लिए प्रर्दशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में ग्रामीणों को एक बार फिर चुनावी वादों की याद आने लगी है। वादा था कि चुनाव बाद सड़क बनेगी, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। विधानसभा क्षेत्र किशनी में सरकार के लाख दावों के बाद भी अभी भी मार्ग कच्चे हैं। विधानसभा चुनाव में भी ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कच्चा मार्ग बनवाने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को कनहूपुर कुतूपुर मार्ग को पक्का कराने के लिए ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया। गांव के बाहर ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगा दिया।
ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी में अखिलेश यादव बोले- चुनाव के समय भाजपा को याद आते हैं किसान
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां लगाया गया बैनर
विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा उपचुनाव में भी ग्रामीणों ने समस्याओं का समाधान कराने के लिए मतदान बहिष्कार के ऐलान शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को कन्हूपुर से कुतूपुर के कच्चे मार्ग को पक्का कराने के लिए ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया। विधानसभा चुनाव में भी ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर प्रदर्शन किया था। भाजपा व सपा नेताओं सहित तत्कालीन एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन देकर बैनर हटवा दिया था, लेकिन बाद में सड़क कच्ची ही रही।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी में अखिलेश यादव बोले- चुनाव के समय भाजपा को याद आते हैं किसान
विज्ञापन