फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri by election 2022 CM Yogi Adityanath will address public meeting in Mainpuri today

Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी में आज मुख्यमंत्री योगी की चुनावी सभा, 12वीं तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश

Fri, 02 Dec 2022 12:22 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Dec 2022 12:22 AM IST
सार

लोकसभा उपचुनाव के प्रचार का शोर तीन दिसंबर को थम जाएगा। इससे पूर्व ही सपा और भाजपा जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहीं हैं। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्रिश्चियन मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
Mainpuri by election 2022 CM Yogi Adityanath will address public meeting in Mainpuri today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा उपचुनाव में भाजपा इस बार मैनपुरी सीट को जीतने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। इसी के चलते शुक्रवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह करहल में भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा कर चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मैनपुरी दौरे को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले 12वीं तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। मुलायम सिंह की विरासत बचाने के लिए जहां सपा ने डिंपल यादव को मैदान में उतारा है, तो वहीं मैनपुरी सीट पर हर बार मुंह की खाती रही भाजपा अब हर हाल में इसे जीतना चाहती है। इसी के चलते दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेता मैनपुरी में डेरा जमाए हैं। 

विज्ञापन

दोपहर तीन बजे प्रस्तावित है जनसभा 

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर एक बार मैनपुरी आ रहे हैं। वह शहर के क्रिश्चियन मैदान में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे हेलीकॉप्टर से क्रिश्चियन मैदान पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम 4.15 बजे हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए रवाना होंगे। इससे पहले सीएम योगी 28 नवंबर को करहल में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में प्रशासन जुटा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

एसपी ने देखीं सुरक्षा के इंतजाम 

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गईं हैं। बृहस्पतिवार को एसपी कमलेश दीक्षित ने क्रिश्चियन मैदान पहुंच कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। मंच पर पहुंच कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं, इसके बाद परिसर का निरीक्षण कर ड्यूटी आदि के बारे में अधीनस्थों से जानकारी ली।

एसपी ने एएसपी राजेश कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। करीब एक घंटा तक परिसर का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को एसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एक से 12 वीं तक के विद्यालय रहेंगे बंद 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मैनपुरी दौरे को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 2 दिसंबर का अवकाश घोषित कर दिया है ।जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि 2 दिसंबर को मुख्यमंत्री की मैनपुरी में रैली को देखते हुए जनपद के सभी राजकीय और सहायता प्राप्त सीबीएसई आईसीएसई, यूपी बोर्ड ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अधीन आने वाले विद्यालय दो दिसंबर को बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed