फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri by-election 2022 Akhilesh Yadav addressed the SP workers in Mainpuri

Mainpuri Bypoll: अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- मैनपुरी उपचुनाव पर पूरे देश की निगाहें

Sat, 19 Nov 2022 02:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Nov 2022 02:02 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने किशनी विधानसभा कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदान के दिन जो बूथ पर पहुंच जाता है, वहीं वोट पड़ता है। पूरी देश की निगाहें मैनपुरी उपचुनाव पर हैं।

विज्ञापन
Mainpuri by-election 2022 Akhilesh Yadav addressed the SP workers in Mainpuri
अखिलेश यादव ने किशनी में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ‘जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है’ नारा नेताजी की पहचान थी। उद्घाटन केे समय ही लोकार्पण की तारीख तय करा देते थे। मैनपुरी का विकास समाजवादी पार्टी ने ही किया है। कार्यकर्ता एक एक वोट से नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि दें। शनिवार को वह आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा हमेशा विकास की बात करती है। भाजपा अब दुष्प्रचार का सहारा ले रही है। भाजपा नेता गलत बयानी कर रहे हैं। चुनाव आयोग को नेताओं की इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेताजी की कर्मभूमि से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत सुनिश्चित है। संभावित हार देखकर भाजपा बौखला गई है। उपचुनाव में कार्यकर्ता इसको और मजबूत करेंगे। प्रत्याशी डिंपल यादव ने कहा कि मैनपुरी का विकास कराना सपा की प्राथमिकता में शामिल है। कार्यकर्ता अपना चुनाव मानकर चुनाव जीतने के लिए काम करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


किशनी के एक मैरिज होम में कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। विधानसभा चुनाव में जनता ने सपा को जिताया। इस बार अधिक से अधिक वोट देकर इतिहास बना दें। प्रत्याशी डिंपल यादव ने कहा कि यह चुनाव नेताजी को श्रद्धांजलि देने का चुनाव है। समाजवादी लेखक नरेंद्र संगम की पुस्तक जन जन के नायक मुलायम का विमोचन भी किया गया। पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीरा देवी यादव, पूर्व विधायक संध्या कठेरिया आदि मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं से मिले अखिलेश

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रत्याशी डिंपल यादव जागीर पहुंचे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख जागीर अशोक कुमार यादव की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन यादव, एनके कालेज के संचालक अजय यादव से भी मिले। कुसमरा में दिवंगत सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जगराम सिंह यादव के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। सैफई मिनी पीजीआई के बाल रोग विभाग के एचओडी डॉ. राजेश यादव के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। तेजप्रताप यादव, ब्रजेश कठेरिया, संजय गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed