{"_id":"6380f121ec8e1849671f2a93","slug":"mainpuri-bike-rider-father-killed-son-injured-in-car-collision-mainpuri-news-agr554691390","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल
विज्ञापन
हादसे में मृतक रामरतन फाइल फोटो।
- फोटो : MAINPURI
बेवर (मैनपुरी)। कस्बा भोगांव रिश्तेदारी में जा रहे फर्रुखाबाद निवासी पिता-पुत्र की बाइक में बृहस्पतिवार की देर शाम कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, पुत्र को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ जाफरी निवासी रामरतन (57) कलक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। बृहस्पतिवार को कस्बा भोगांव के रजवाना स्थित एक रिश्तेदारी में शादी कार्यक्रम था, रामरतन 18 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के साथ बाइक से आयोजन में शामिल होने के लिए आ रहे थे।
देर शाम बाइक जब थाना क्षेत्र में गांव खांकेताल के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रही एक कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई, सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पिता-पुत्र को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने रामरतन को मृत घोषित कर दिया, गंभीर हालत में मनीष को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया।