{"_id":"6380f10acf6df709c10a41ce","slug":"mainpuri-action-in-gangster-act-against-three-including-former-chief-mainpuri-news-agr554692814","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: पूर्व प्रधान सहित तीन के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: पूर्व प्रधान सहित तीन के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। गांव हुसैनपुर निवासी पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों के विरुद्ध पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने दबिश देकर पूर्व प्रधान के घर से तमंचा फैक्टरी पकड़ी थी, प्रधान सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।
थाना क्षेत्र के गांव हसैनपुर निवासी पूर्व प्रधान कावेंद्र सिंह उर्फ बंटू के घर पर 10 अक्तूबर को पुलिस ने एक सूचना पर दबिश दी थी, पुलिस ने घर से पूर्व प्रधान व तमंचा बना रहे दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था, मौके से कई बने अधबने तमंचा, उपकरण आदि बरामद हुए थे।
एसपी कमलेश दीक्षित की ओर से उक्त मामले में आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई के आदेश दिए थे। थाना पुलिस ने पूर्व प्रधान कावेंद्र सिंह के अलावा दो अन्य साथी राजू निवासी नगला भूपति किशनी और उमेश चंद्र निवासी गांव सिनौड़ा ईश्वरी थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। पुलिस अब अपराध से अर्जित संपत्ति आदि के बारे में भी जानकारी जुटाएगी।