{"_id":"63a08d4fc8883a13b250a684","slug":"mainpuri-accused-of-cheating-18-lakhs-in-the-name-of-selling-a-car-mainpuri-news-agr5573467168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: गाड़ी बिक्री करने के नाम पर 18 लाख की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: गाड़ी बिक्री करने के नाम पर 18 लाख की ठगी का आरोप
विज्ञापन
मैनपुरी। नगला जुला निवासी एक युवक से गाड़ी बिक्री के नाम पर करीब 18 लाख रुपया की ठगी कर ली गई। जानकारी होने के बाद जब रुपया वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के नगला जुला निवासी सुदीप चौहान ने बताया कि मित्र राजन चौहान निवासी शृंगार नगर के साथ गाड़ी की तलाश कर रहे थे। इस दौरान सेक्टर 63 वहलोलपुर नोएडा निवासी धीरज यादव से संपर्क हुआ। धीरज ने उन्हें नोएडा निवासी मनोज चौहान से मिलवाया, वह गाड़ियों की बिक्री का धंधा करता था। गाड़ी खरीदने लिए मनोज से बातचीत हुई तो मई के महीने में उसे 9-9 लाख रुपया दिए। 17 मई को उसे कुटेशन भेजी गई, एक कुटेशन मित्र राजन को भी भेजी गई।
इन लोगों द्वारा रुपये लेने के बाद भी गाड़ी नहीं दिलवाई गई। जब रुपया वापस मांगा तो टालमटोल करने लगे। धोखाधड़ी की जानकारी होने के बाद पीड़ित सुदीप की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने मनोज और धीरज के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।