फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: A fight is troubling the teacher

मैनपुरी: शिक्षिका को एक शोहदा कर रहा परेशान

Fri, 25 Nov 2022 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: A fight is troubling the teacher
मैनपुरी। एक कॉलोनी की रहने वाली शिक्षिका को एक शोहदा परेशान कर रहा है। घर से उठा ले जाने और तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। दहशत में आई पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी से मुलाकात कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले में कोतवाली पुलिस को शोहदे के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली युवती ने बताया कि वह एक विद्यालय में पढ़ाती है। एक माह पूर्व उसकी शादी तय हुई है, तभी से एक शोहदा जिसका की पूर्व में उसके घर पर आना जाना था, आते जाते परेशान कर रहा है। कहता है कि मुझसे शादी कर लो, वरना तुझे बर्बाद कर दूंगा। चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। स्कूल आते जाते समय रास्ता घेरकर अश्लील हरकतें करता है।
विज्ञापन

आरोपी की एक महिला साथी भी है, वह भी उसे शोहदे से शादी करने के लिए धमका रही है और एक मंत्री से राजनीतिक पहुंच की धमकी दे रही है। धमकी के चलते वह दहशत में है और घर से बाहर नहीं निकल रही है। उसे घर से उठा ले जाने की धमकी भी दी गई है। वह व परिजन धमकियों के बाद दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed