{"_id":"639f3c8a862f8951b2467e69","slug":"mainpuri-1300-mt-urea-rake-reached-mainpuri-mainpuri-news-agr557256569","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: मैनपुरी पहुंची 1300 मीट्रिक टन यूरिया की रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: मैनपुरी पहुंची 1300 मीट्रिक टन यूरिया की रैक
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से यूरिया उतारते पल्लेदार।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लगातार यूरिया की मांग किसान कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यूरिया नहीं मिल पा रही है। रविवार को एक रैक यूरिया की मैनपुरी पहुंचने से किसानों को राहत मिलेगी। यारा कंपनी की 1300 मीट्रिक टन यूरिया इस रैक में प्राप्त हुई है। इसे सीधे निजी दुकानदारों को विक्रय के लिए भेजा गया है।
किसान आलू और गेहूं की फसल के लिए यूरिया का इंतजाम करने में जुटे हैं, लेकिन किसानों को यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रही है। प्रशासन का दावा है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। वहीं रविवार को यूरिया की एक और रैक आने से उपलब्धता बढ़ेगी। दरअसल रविवार को यारा कंपनी की यूरिया की रैक आई। इसमें कुल 1300 मीट्रिक यूरिया मैनपुरी को मिली है।
ये यूरिया निजी दुकानों पर विक्रय के लिए भेजी गई है। सोमवार तक ये यूरिया दुकानों पर पहुंच जाएगी। इसके बाद वितरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया किसानों को 266.50 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
समितियों और पीसीएफ केंद्रों पर भेजी सौ एमटी यूरिया
निजी कंपनी की यूरिया की रैक के साथ रविवार को पीसीएफ स्टॉक से भी यूरिया समितियों और पीसीएफ केंद्रों पर भेजी गई। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को अलग-अलग समितियों और केंद्रों पर कुल सौ मीट्रिक टन यूरिया का प्रेषण किया गया। ये यूरिया सोमवार से वितरित होनी शुरू हो जाएगी।