फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   main road of Mahuar village of Achhnera block of Agra has become a rain pond

ये नदी या नाला नहीं, महुअर का है रास्ता: गांव का मुख्य मार्ग बना तलैया, विधायक बोले- नहीं सुन रहे अधिकारी

Tue, 31 Jan 2023 11:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 11:18 AM IST
सार

गांव के अंदर जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर लगे हैं। मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से ग्रामीण परेशान हैं। विधायक से कहा तो उन्होंने भी ये कह दिया कि अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। 
 

विज्ञापन
main road of Mahuar village of Achhnera block of Agra has become a rain pond
महुर मार्ग पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की ब्लॉक अछनेरा के गांव महुअर का मुख्य मार्ग बारिश तलैया बन गया है। इसके अलावा गांव के अंदर जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं। नालियां चौक पड़ी हुई है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग की है। वहीं क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा है कि अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। लापरवाह अधिकारियों की शिकायत सीएम योगी से की है। 
विज्ञापन

पिछले पांच वर्षों से टूटी पड़ी सड़क 

विकास खंड अछनेरा के गांव महुअर निवासी राजकुमार शर्मा ने बताया है कि गांव के मुख्य मार्ग की सड़क पिछले पांच वर्षों से टूटी पड़ी हुई है। सड़क में दो-दो फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी गड्ढों में भर गया है। जिसके कारण गांव का मुख्य मार्ग तलैया बन गया है। पास में ही प्राथमिक विद्यालय बना हुआ है। जलभराव के कारण बच्चों तथा अध्यापकों को काफी परेशान उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


वर्षों से साफ-सफाई नहीं

ग्रामीण नरेंद्र लवानिया ने बताया है कि गांव के दूसरे मार्ग पर भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। गांव के अंदर कई वर्षों से साफ-सफाई नहीं हुई है। गांव के सभी रास्ते कीचड़ से भरे पड़े हैं। वहीं गांव की नालियां भी चौक पड़ी हुई है। बारिश में नालियो का गंदा पानी रास्ते में बह रहा है। पूरे गांव में जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा है कि गांव की समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत की है। लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है। सोमवार को ग्रामीणों ने रोष व्याप्त करते हुए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों से गांव की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। मांग करने वालों में श्यामबाबू दीक्षित, रमेसा शर्मा, मुकेश शर्मा, निरंजन शर्मा, प्रभुदयाल शर्मा, चंदप्रकाश दीक्षित, हरिबाबू दीक्षित, विजयसिंह रावत, अजय शर्मा, हरिकांत शर्मा, दिलीप राजपूत, नवल सिंह बघेल, नजर खान, निहाल सिंह, चोखेलाल कुशवाह, आदि लोग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कहना है विधायक का

फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल का कहना है कि महुअर गांव एवं अन्य गांवों की टूटी पड़ी सड़कों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार पत्र लिखा गया है। लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है। विधायक बाबूलाल ने बताया है कि लापरवाह अधिकारियों की सीएम योगी से शिकायत की है। खंड विकास अधिकारी अछनेरा सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि महुअर गांव में साफ-सफाई का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed