{"_id":"62c9c51702f2db4c0b0473ef","slug":"main-entrance-of-rbs-inter-college-demolished-for-agra-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: मेट्रो के लिए तोड़ा गया आरबीएस इंटर कॉलेज का मुख्य प्रवेश द्वार, विरोध के बाद भी नहीं हुई सुनवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: मेट्रो के लिए तोड़ा गया आरबीएस इंटर कॉलेज का मुख्य प्रवेश द्वार, विरोध के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
Sun, 10 Jul 2022 12:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:09 AM IST
सार
प्रधानाचार्य डॉ. यतेंद्र पाल सिंह के अनुसार विद्यालय में मेट्रो निर्माण के लिए तोड़फोड़ शुरू कर दी गई है। इससे विद्यालय संचालन में कठिनाई हो रही है। विद्यालय का भवन व द्वार पुराना है, हेरिटेज की स्थिति में आता है।
विज्ञापन
तोड़ा गया गेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान शनिवार को आरबीएस इंटर कॉलेज का मुख्य प्रवेश द्वार तोड़ दिया गया। विद्यालय के प्रार्थना स्थल, शौचालय, पुस्तकालय, लिपिक कक्ष, प्रधानाचार्य कक्ष, एनसीसी कक्ष, पार्किंग व खेल मैदान को भी अधिगृहीत किया जा रहा है। विद्यालय के स्टाफ ने इसका विरोध किया। स्टाफ के पत्र के आधार पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विभागीय अधिकारियों मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक व विद्यालय के प्रबंधक को पत्र भेजकर वस्तुस्थिति बताई है।
प्रधानाचार्य डॉ. यतेंद्र पाल सिंह के अनुसार विद्यालय में मेट्रो निर्माण के लिए तोड़फोड़ शुरू कर दी गई है। इससे विद्यालय संचालन में कठिनाई हो रही है। विद्यालय का भवन व द्वार पुराना है, हेरिटेज की स्थिति में आता है। मुख्य प्रवेश द्वार पर बलवंत राजपूत हाईस्कूल का पत्थर लगा था, पत्थर को हटा दिया गया। प्रवेश द्वार तोड़ा जा रहा है, एक कक्ष भी तोड़ दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि प्रधानाचार्य का पत्र अभी मिला नहीं है, उसे देखने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
पंचानन मिश्र, उप महाप्रबंधक जनसंपर्क, यूपीएमआरसी

भविष्य में मिलेगी सुविधा
मेट्रो कार्य के दौरान जो भी टूट-फूट होगी, उसे पहले से बेहतर बनाकर दिया जाएगा। कॉलेज प्रबंधन से वार्ता के बाद ही काम शुरू किया है। कुछ असुविधा होगी, उसमें सहयोग करें। भविष्य में आरबीएस कॉलेज के बच्चों को मेट्रो की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
पंचानन मिश्र, उप महाप्रबंधक जनसंपर्क, यूपीएमआरसी