{"_id":"592012a14f1c1b864bf256ae","slug":"main-accused-ranga-planned-jwellers-loot-and-murder-case-with-his-two-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ हत्याकांडः मास्टरमाइंड रंगा ने अपने दो भाईयों के साथ की वारदात, सभी कुख्यात अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ हत्याकांडः मास्टरमाइंड रंगा ने अपने दो भाईयों के साथ की वारदात, सभी कुख्यात अपराधी
टीम डिजिटल आगरा/मथुरा
Updated Sat, 20 May 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
Mathura Case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में 15 मई को होली गेट के पास कोयला वाली गली में दो सराफा व्यापारियों की हत्याकर करीब चार करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले कोई और नहीं मथुरा के तीन भाई हैं। तीनों का ही पुराना आपराधिक इतिहास है और सभी संगीन मामलों में जेल भी जा चुके हैं। मुख्य आरोपी राकेश उर्फ रंगा तो गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में वांछित है।
पुलिस ने बताया कि रंगा मथुरा के ही चौबियापाड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। उस पर गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, फिरौती हत्या लूट सहित 10 से ज्यादा मुकदमे चल रहे हैं। कई संगीन मामलों में वह जेल भी जा चुका है। कोतवाली क्षेत्र में हुए हत्या के केस में भी जेल गया था। रंगा का बड़ा भाई बिल्ला अभी जेल में ही है।
इसके अलावा 15 मई की वारदात में शामिल नीरज भी राकेश का भाई है और उस भी आठ से 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। नीरज लूट और फिरौती के मामलों में कई बार जेल गया है। इन दोनों के अलावा तीसरा भाई कामेश उर्फ चीनी भी कुख्यात है।
विज्ञापन
कामेश पर भी अपने भाईयों की तरह ही करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। यह राकेश उर्फ रंगा के साथ लगभग हर वारदात में शामिल रहता है। इसके अलावा छोटू और आशीष को प्रोफाइल अभी पुलिस खंगाल रही है। माना जा रहा है दोनों हाल ही में रंगा के गैंग में शामिल हुए थे।
पुलिस की पकड़ में आए सभी अपराधियों की उम्र करीब 20 से 30 साल के बीच है। पुलिस रिकार्ड में रंगा और उसके भाई हत्या, लूट और फिरौती के प्रोफेशनल माने जाते हैं। मथुरा में सराफों से चौथ वसूली में इनका बड़ा हिस्सा रहता है। चौथ वसूली न होने पर हत्या और लूट को ये अंजाम देते हैं। मथुरा के सराफों में रंगा और इनके भाइयों का इतना खौफ है कि वे इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने भी आते।