फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Main accused of murder arrested, pistol also recovered

Agra News: हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमंचा भी बरामद

Sat, 10 Jun 2023 10:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Main accused of murder arrested, pistol also recovered
हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमंचा भी बरामद
विज्ञापन

- सोते समय की थी गोली मारकर हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
घिरोर। गांव पचावर में हुए संजय हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ। बृहस्पतिवार को आरोपी ने सोते समय संजय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस उसके अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
थाना क्षेत्र के गांव पचावर निवासी संजय सिंह बृहस्पतिवार की रात भाइयों के साथ छत पर सो रहा था। देर रात झगड़े के बाद पनपी रंजिश के चलते घर में घुसे चंद्रभूषण ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। तीन अन्य साथियों ने भी फायरिंग की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो में बैठ कर वहां से भाग गए थे। मामले में चंद्रभूषण, कर्मवीर, अमन और वीटू के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओंं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि संजय की हत्या का मुख्य आरोपी चंद्रभूषण कल्होर नदी पुल के पास खड़ा है। दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ। उसने बताया कि इसी तमंचे से संजय की गोली मारकर हत्या की थी। एएसपी ने बताया कि शेष तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




झगड़े को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया
हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार करने में जो सक्रियता दिखाई है। यही सक्रियता अगर दोनों पक्ष के बीच हो रहे झगड़े के बाद दिखाई होती तो शायद वारदात नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed