फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mai Village Health Center In Poor Condition

बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं: मई गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में भरा भूसा, छह हजार लोग होते हैं प्रभावित

Tue, 01 Jun 2021 10:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 01 Jun 2021 10:15 AM IST
सार

मई गांव के प्रधान गौरव मिश्रा ने इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारी से की है। शिकायतीपत्र में उन्होंने लिखा है कि उप स्वास्थ्य केंद्र में भूसा भरे होने के अलावा दरवाजे, खिड़कियां टूटी हुई हैं।

विज्ञापन
Mai Village Health Center In Poor Condition
बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं: गांव मई का उपस्वास्थ्य केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास खंड बाह के उप स्वास्थ्य केंद्र में कब्जा करके भूसा रख लिया गया है। इससे क्षेत्र के करीब 6 हजार लोग उपचार के लिए भटकने को मजबूर हैं। मई गांव के प्रधान गौरव मिश्रा ने इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारी से की है। शिकायतीपत्र में उन्होंने लिखा है कि उप स्वास्थ्य केंद्र में भूसा भरे होने के अलावा दरवाजे, खिड़कियां टूटी हुई हैं। बाउंड्रीवाल भी क्षतिग्रस्त पड़ी है। इसके कारण यहां घुमंतू पशुओं का डेरा जमा रहता है। उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र को अतिक्रमण मुक्त कराने और जीर्णोद्धार कराकर संचालित कराने की मांग की है।                                                                                                                                                                                                                                 

विज्ञापन

प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया उप स्वास्थ्य केंद्र 
ब्लॉक क्षेत्र के गांव विजयीगढ़ी में बदहाल पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र को सोमवार को प्रशासन और पुलिस की टीम ने पहुंचकर अतिक्रमणमुक्त कराया। अस्पताल बंद होने के कारण यहां लोगों ने कब्जा कर रखा था। वे इसमें अपने पशुओं को बांध रहे थे। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि जल्द ही सफाई-पुताई कराकर इसे संचालित कराया जाएगा।  

विज्ञापन


 विजयीगढ़ी गांव में करीब 10 साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था। पर, विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह बरसों से बंद पड़ा है। भवन भी जर्जर होने के साथ यहां गांववालों ने कब्जा जमा लिया। पहले परिसर में कूड़ा फेंका जाता था। बाद में कमरों में लोग कंडे और लकड़ियां रखने लगे। साथ ही ग्रामीण यहीं अपने पशुओं को भी बांध रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयीगढ़ी में बदहाल पड़े अस्पताल भवन पर कब्जा करके ग्रामीण बांध रहे थे पशु
ग्रामीणों की शिकायत पर चिकित्सा प्रभारी ने लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस पर एसडीएम से शिकायत की गई। एसडीएम बाह अब्दुल बासित के निर्देश पर सोमवार को दोपहर एक बजे पुलिस और प्रशासन की टीम ने पहुंचकर उप स्वास्थ्य केंद्र को अतिक्रमणमुक्त कराया। ग्रामीणों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। चिकित्सा प्रभारी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि जल्द ही सफाई और पुताई कराकर उप स्वास्थ्य केंद्र को संचालित कराया जाएगा। 

उप स्वास्थ्य केंद्र डाबर की मरम्मत शुरू
राजस्थान की सीमा से सटे ग्राम डाबर में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र की भी बदहाली दूर करने का काम सोमवार से स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दिया है। सफाई के साथ भवन की रंगाई-पुताई कराई जाने लगी है। 

डाबर और आसपास के छह गांवों को सुलभ इलाज के लिए बनाया गया उप स्वास्थ्य केंद्र दो साल से बदहाल पड़ा था। भवन भी जर्जर होने लगा था। अस्पताल के बंद होने से ग्रामीणों को इलाज के लिए 10-15 किलोमीटर दूर जाने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। गांववालों की इस समस्या को 31 मई के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद नींद से जागे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली दूर करने का काम शुरू कराया। सोमवार को अस्पताल की सफाई के साथ ही भवन की मरम्मत और रंगाई-पुताई का काम शुरू कर दिया गया। पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह माहुरा, यदुवीर सिंह, राजेंद्र शर्मा आदि ने इसके लिए अमर उजाला का आभार भी जताया है। 

बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं: मनोना उपकेंद्र को बना दिया 'भैंसों का तबेला', पांच हजार लोग इलाज के लिए भटकने को मजबूर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed