फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mahmud Nagar sealed after the death of a corona-infected girl in mainpuri

मैनपुरी: कोरोना संक्रमित किशोरी की मौत के बाद महमूद नगर में चौकसी बढ़ी, पीएसी तैनात

Sun, 17 May 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 May 2020 12:02 AM IST
सार

  • किशोरी पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। 
  • 12 मई को इमरजेंसी से सैफई रेफर हुई थी किशोरी

विज्ञापन
Mahmud Nagar sealed after the death of a corona-infected girl in mainpuri
मैनपुरी में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के महमूदनगर निवासी कोरोना संक्रमित किशोरी की मौत के बाद इलाका सील करके पीएसी को तैनात किया गया है। दुकानें बंद कराकर अवरोध लगाकर गलियों को बंद कर दिया गया है। पूरे इलाके में पीएसी और पुलिस के जवान गश्त कर रहे हैं। 

विज्ञापन


महमूदनगर निवासी किशोरी की सैफई में हुई मौत के बाद उसके कोरोना पॉजीटिव की रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने रात में ही चौकसी बढ़ा दी। पूरे इलाके को हॉटस्पॉट घोषित करके गलियों को स्थायी और अस्थायी अवरोध लगाकर बंद कर दिया गया। मोहल्ले के लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई। 
विज्ञापन



शनिवार सुबह पीएसी को तैनात कर दिया गया। महमूदनगर की ओर जाने वाले सारे रास्ते सील कर दिए हैं। एसडीएम सदर रजनीकांत और सीओ सिटी अभय नरायन राय ने हॉटस्पॉट इलाके का भ्रमण करके पीएसी और पुलिस के जवानों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवाजाही पर लगाई रोक

शहर के प्रमुख मार्ग आगरा रोड पर ही महमूदनगर बस्ती है। आगरा रोड से दिन भर लोगों की आवाजाही रहती है। शनिवार सुबह से ही आगरा रोड पुलिस चौकी और बड़ी खानकाह के पास प्रशासन ने बैरियर लगाकर आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी। बाजार की ओर जाने वालों को रास्ता बदलकर जाने की हिदायत दी गई।

आठ टीमों ने की स्क्रीनिंग 

संक्रमित किशोरी की मौत के बाद महमूदनगर में स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका की आठ टीमों ने घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की। पूरे मोहल्ले को नगर पालिका और फायर सर्विस के वाहनों से सैनिटाइज किया गया है।

प्रशासन ने कराया अंतिम संस्कार

सैफई से किशोरी के शव को शुक्रवार की देर शाम लाया गया। शव को सीधे गंज शहीदा कब्रिस्तान ले जाकर किशोरी के पिता और भाई सहित वार्ड सभासद को प्रशासन ने कब्रिस्तान में ही बुला लिया। महमूदनगर के चार लोगों को बुलाकर किशोरी का अंतिम संस्कार करा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed