फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mahila panchayat

गांव से लौट रही महिला सचिव और पिता को पीटा

Thu, 01 Oct 2020 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
mahila panchayat
किशनी थाने में मारपीट के बाद पहुंची महिला सचिव - फोटो : MAINPURI
किशनी (मैनपुरी)। विकास खंड की ग्राम पंचायत मनिगांव में तैनात महिला पंचायत सचिव को गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी एक आरोपी ने पीट दिया। घटना के समय वह मनिगांव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली निकालने के बाद वापस लौट रही थीं। सचिव का आरोप है कि आरोपी ने उनके पिता को भी पीटा। थाने में मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक कर्मियों के साथ थाने पहुंची पंचायत सचिव कुमारी साक्षी ने बताया कि वह सुबह मनिगांव गई थीं। यहां संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे वह अपने पिता संतोष कुमार के साथ कार से किशनी लौट रही थीं। साक्षी ने बताया कि गांव में प्राथमिक स्कूल के पास गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी एक युवक ने उनकी गाड़ी रुकवा ली और अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन

मना करने पर पहले पिता को पीटा, जब साक्षी ने इसका विरोध किया तो उन्हें भी पीटने के साथ गाड़ी में रखा परिवार रजिस्टर फाड़ दिया। इतना ही नहीं गाड़ी पर ईंट पत्थर फेंकने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। जब उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। साक्षी की सूचना पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी उसे अपने साथ ले आई। साक्षी ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं थाना किशनी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक कर्मियों ने भी की कार्रवाई की मांग
पंचायत सचिव साक्षी पर हमले की सूचना के बाद ब्लॉककर्मी भी किशनी थाने पहुंचे गए थे। उन्होंने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। इस दौरान अनुज कुमार, शिववीर, चरन सिंह, देवेंद्र सिंह, संतोष कुमार और प्रधान अनार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed