फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mahavir Jayanti today: lamps will be lit from house to house

महावीर जयंती आज: घर-घर जलाए जाएंगे दीप

Sat, 24 Apr 2021 07:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Mahavir Jayanti today: lamps will be lit from house to house
फिरोजाबाद। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2620वीं जयंती आज घरों में सात्विक रूप से मनाई जाएगी। कोरोना महामारी के कारण इस बार शोभायात्रा एवं तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित नहीं किया जाएगा। आज घरों में जैन समाज के लोग पूजा-पाठ करेंगे और शाम को दीपमालिका सजाई जाएगी। जैन समाज के प्रबुद्धजनों ने वैश्विक महामारी के दौर में शासन-प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

जैन विद्वान अनूपचंद्र जैन ने कहा कि देश कोरोना महामारी के प्रकोप से व्याप्त है। ऐसे में अहिंसा प्रेमियों और जैन धर्म के अनुयायियों का कर्तव्य है कि इस वर्ष महावीर जयंती सात्विक रूप से मनाएं। स्वकल्याण, परिकल्याण के साथ जनकल्याण के कार्य करें।
विज्ञापन

भगवान महावीर के 2620वें जन्म कल्याणक दिवस पर प्रात:काल की बेला में जैन समाज के सभी लोग अपने-अपने घरों पर पंचरंगा अथवा केसरिया ध्वज फहराएं और पशुओं को आहार कराएं। यथासंभव जरूरतमंदों और बीमारों की सहायता करें। संध्या काल में अपने-अपने घरों पर दीपमालिका सजाएं और देश को संदेश दें कि जैन समाज कोरोना महामारी की जंग में शासन-प्रशासन के पूर्णत: सहयोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर ही करें पूजा पाठ
भगवान महावीर जयंती महोत्सव के महामंत्री प्रवीन जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष शहर में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाती रही है। इसके साथ ही पीडी जैन कॉलेज के सामने स्थित मैदान में तीन दिवसीय मेला आयोजित होता था। हालांकि वर्तमान में कोरोना महामारी का प्रकोप ज्यादा है। ऐसे में जैन समाज के लोग घरों में ही भगवान महावीर स्वामी की आराधना करें।

शाम को घरों में पांच दीप जलाएं
चंद्रप्रभु जैन मंदिर कमेटी अध्यक्ष ललतेश जैन ने जैन समाज के लोगों से अपील की कि महावीर जयंती पर अपने-अपने घरों में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाएं। शाम को अपने घरों पर पांच दीपक जलाएं और घंटे बजाकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed