फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maharshipuram, Prakash Nagar ward ended, KK Nagar and Dahtora became new wards

महर्षिपुरम, प्रकाश नगर वार्ड खत्म, केके नगर व दहतोरा बने नए वार्ड

Sat, 16 Jul 2022 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Maharshipuram, Prakash Nagar ward ended, KK Nagar and Dahtora became new wards
महर्षिपुरम, प्रकाश नगर वार्ड खत्म
विज्ञापन

केके नगर व दहतोरा बने नए वार्ड
परिसीमन पर आपत्ति जताने की आखिरी तारीख शनिवार थी, महज 24 आपत्तियां आईं
माई सिटी रिपोर्टर
आगरा। परिसीमन में नगर निगम के 100 वार्डों में से दो वार्ड महर्षिपुरम और प्रकाश नगर खत्म कर दिए गए हैं। इनकी जगह दो नए वार्ड केके नगर और दहतोरा बनाए गए हैं। इस तरह परिसीमन में वार्डों की संख्या तो 100 ही रहेगी, पर दो नए वार्ड के नाम अस्तित्व में आ जाएंगे।
शास्त्रीपुरम, यूपीएसआईडीसी का नया क्षेत्र दहतोरा वार्ड के नाम से जाना जाएगा, जबकि केके नगर को नया वार्ड बनाया गया है। नगर निगम के परिसीमन पर आपत्ति जताने की शनिवार को आखिरी तारीख थी, जिस पर कुल 24 आपत्तियां ही दर्ज कराई गई हैं। निगम के सीमा विस्तार में जिन नए क्षेत्रों को जोड़ा गया, उससे कुल 19 वार्ड प्रभावित हुए हैं, जिनकी सीमाओं में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग द्वारा 8 जुलाई को परिसीमन की अधिसूचना का सार्वजनिक प्रकाशन किया गया था, जिसमें सात दिनों के अंदर आपत्तियां मांगी गई थीं। शनिवार को यह समय पूरा हो गया। नगर निगम के सचिवालय में सप्ताहभर में 24 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। ज्यादातर आपत्तियां क्षेत्रों को लेकर आईं हैं। शाहगंज क्षेत्र के प्रकाश नगर वार्ड को समाप्त कर दिया गया है। इसी नाम से यमुनापार प्रकाश नगर नाम का एक वार्ड पहले से है। प्रकाश नगर वार्ड का हिस्सा इससे सटे शाहगंज, रूई की मंडी, नगला मोहन, लोहामंडी क्षेत्र तक पहुंच गया है। पुराने वार्डों से निकाले गए हिस्सों को वापस उन्हीं इलाकों से जोड़ने की आपत्तियां सबसे ज्यादा की गई हैं। इन आपत्तियों का डीएम द्वारा निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वार्डों में जुड़ा है सीमा विस्तार का क्षेत्र
नगर निगम की सीमा विस्तार होने के बाद यह पहला परिसीमन है। इसमें नगर निगम के पुराने वार्डों में ही नए विस्तारित क्षेत्रों को जोड़ा गया है। इनमें राम मोहन नगर में यूपीएसआईडीसी साइट-सी, इंडस्ट्रियल एरिया को जोड़ा गया है, वहीं गोबर चौकी वार्ड में फतेहाबाद रोड के आंशिक कलाल खेड़िया को जोड़ा गया। नगला मेवाती वार्ड में पूरा कलाल खेड़िया जुड़ा है। उखर्रा वार्ड में कहरई को जोड़ा गया, जबकि धांधूपुरा में तोरा, कुंआखेड़ा की सीमा तक का क्षेत्र रहेगा। इंदिरापुरम क्षेत्र को शहीद नगर से हटाकर महादेव नगर से जोड़ा गया है, वहीं नगला मेवाती में फतेहाबाद रोड का गांव मियांपुर शामिल किया गया है। राहुल नगर बोदला में हेमा पेट्रोल पंप से पश्चिमपुरी तक का क्षेत्र शामिल है। दहतोरा में पूरा शास्त्रीपुरम और पश्चिमपुरी चौराहे तक का क्षेत्र रहेगा।

आपत्तियों का होगा निस्तारण
नगर निगम परिसीमन में सीमा विस्तार के बाद जो क्षेत्र वार्डों में जोड़े गए, उन पर आपत्तियां मांगीं थीं। सात दिन में जिन्होंने आपत्तियां दर्ज कराई है, उनका निस्तारण कराया जाएगा, उसके बाद शासन से परिसीमन की अंतिम कार्रवाई होगी। - निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed