फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maharashtra-based Irani gang was committing crimes in Agra two arrested

UP: आंखों के सामने गड्डी में से पार कर देते थे नोट, ईरानी गैंग के हैरान कर देने वाले कारनामे; दो गिरफ्तार

Fri, 12 Jun 2026 09:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 12 Jun 2026 09:18 PM IST
सार

गैंग ने एसबीआई बैंक में एक वृद्धा से नकली नोट का बहाना बनाकर गिनने के बहाने कुल 24,500 रुपये निकालकर अपने पास रख लिए थे। बाकी बचे वापस दे दिए थे। महिला को नकली नोट के बारे में पूछताछ के लिए वापस काउंटर पर भेज दिया था।

विज्ञापन
Maharashtra-based Irani gang was committing crimes in Agra two arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र का ईरानी गैंग आगरा में टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देने आया था। एक बैंक में महिला को 50 का नकली नोट बताकर नोटों की गड्डी से 24 हजार रुपये गायब कर दिए थे। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के चेहरे दिखे थे। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


एडीसीपी सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अबुतराब जावेद ईरानी (निवासी अम्बीवली, वेस्ट पाटिल नगर, गली नं0-04 तालुका, कल्याण, ठाणे थाना कल्याण कड़कपाड़ा, महाराष्ट्र) और समीर नौशीर सैयद (निवासी पाटिल नगर, वडौली रोड, ठाणे) है। उनसे 22,500 रुपये, दो आधार कार्ड, दो पर्स, एक मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों ने मिलकर 9 जून को मानस नगर स्थित एसबीआई बैंक में एक वृद्धा से नकली नोट का बहाना बनाकर गिनने के बहाने कुल 24,500 रुपये निकालकर अपने पास रख लिए थे। बाकी बचे वापस दे दिए थे। महिला को नकली नोट के बारे में पूछताछ के लिए वापस काउंटर पर भेज दिया था। जो रुपये बरामद हुए हैं, वह उन्हीं रुपयों में से बचे हुए हैं। बाकी खाने-पीने में खर्च कर दिए।

बुजुर्गों को बनाते हैं निशाना
एडीसीपी ने बताया कि ईरानी गैंग अलग-अलग राज्यों और जिलों में जाकर वारदात करता है। आरोपी बस और ट्रेन में सफर करने के बाद जिन जिलों में जाते हैं, वहां होटल में कमरा किराए पर लेते हैं। इसके बाद ऐसी जगह पर जाते हैं जहां भीड़ होती है। बैंकों में जाने के बाद बुजुर्ग और महिला ग्राहकों को निशाने पर लेते हैं। उनके नोट गिनने के बहाने अपने हाथ में ले लेते हैं। इसके बाद रकम गायब कर देते हैं। कई घटनाओं को अंजाम देने के बाद जिले से निकल जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed