फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   maharaja agrasen jayanti in agra

महाराजा की जयंती पर अग्रमय हुई अग्रनगरी

Wed, 14 Oct 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 14 Oct 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
maharaja agrasen jayanti in agra
 महाराजा अग्रसेन की 5139 वीं जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न संगठनों द्वारा  महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। भारी संख्या में उमड़े अग्रसमाज के लोग इनमें शामिल हुए। जगह-जगह महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी की आरती हुई और पुष्पावर्षा की गई। आकर्षक झांकियां और बैंडबाजे शोभायात्राओं को राजसी भव्यता प्रदान कर रहे थे।
विज्ञापन

श्री अग्रवाल सुरीति प्रचारिणी सभा की ओर से धूलियागंज स्थित अग्रसेन इंटर कालेज से शोभायात्रा निकाली गई। विधायक जगन प्रसाद गर्ग और मुरारीलाल फतेहपुरिया हरी झंडी दिखाई। शोभायात्रा में सबसे आगे दो ऊंट फिर गणेश जी की सवारी थी। यात्रा में लाला लाजपत राय, डा. भगवान दास, दानवीर भामाशाह की भव्य चित्र झांकी थी। शिव जी, लक्ष्मी जी और खाटू श्याम जी के साथ 18 नागकन्याओं और 18 राजकुमारों के स्वरूपों की झांकी भी दर्शनीय रही। महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी के स्वरूपों के बाद अंत में अग्रसेन महाराज की स्वर्ण और चांदी जड़ित चित्र वाली झांकी थी। लाइटिंग के साथ तीन बैंड भी यात्रा का हिस्सा थे। यात्रा पथवारी, बेलनगंज, कचहरी घाट, दरेसी, रावतपाड़ा, जौहरी बाजार, सेठ गली, फौव्वारा और हास्पिटल रोड होते हुए नूरी दरवाजा स्थित अग्रोहाधाम के शिवम वाटिका पर समाप्त हुई। सभा के अध्यक्ष बलवीर शरण गोयल ने आरती की। यात्रा में संयोजक सुरेश चंद्र गर्ग, जगदीश प्रसाद बागला, रामसरन मित्तल, बृजेश अग्रवाल, संजय गर्ग, रूपल गोयल, दिनेश अग्रवाल, डा. अतुल जैन के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन

अग्रवाल संगठन कमला नगर की ओर से महाराजा अग्रसेन सेवा सदन स्थित प्रतिमा पर सुबह दुग्धाभिषेक किया गया। शाम को महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें गणेश जी, महालक्ष्मी, जगदम्बा और महाराज के 18 पुत्रों की झांकियां थीं। कई जगहों पर महाराज की आरती उतारी गई। कमला नगर बी, सी, डी, ई ब्लाक, मेन मार्केट होते हुए अग्रसेन सेवा सदन में यात्रा का समापन हुआ। यहां महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। राजकुमारों के स्वरूपों को भेंट देकर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा में संयोजक डीसी गर्ग, अध्यक्ष अशोक गर्ग, महामंत्री एसएस अग्रवाल, मुख्य संरक्षक प्रदीप अग्रवाल, सुनील विकल, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, मीडिया प्रभारी जितेंद्र गोयल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल असित मित्तल, सीताराम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री अग्रबंधु समन्वय समिति ने बल्केश्वर महादेव मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यह वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन (अग्रोहाधाम) पर सम्पन्न हुई। मार्ग में 18 गोत्रों के नाम पर बने 18 स्वागत द्वारों पर यात्रा भव्य स्वागत हुआ। यात्रा में सबसे आगे गणेश जी की झांकी थी। 18 नाग कन्याओं और 18 राजकुमारों के स्वरूप, महाराजा अग्रसेन (श्याम सुंदर अग्रवाल), महारानी माधवी (संगीता अग्रवाल) रथ पर सवार थीं। यात्रा का संचालन संयोजक भोला नाथ अग्रवाल और सह संयोजक अमित ग्वाला ने किया। अग्रवन पहुंचने पर में स्वरूपों की आरती उतारी गई। यात्रा में ताराचंद मित्तल, वीके अग्रवाल, डा. अशोक अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दिनेश चंद सिंघल, प्रकाश चंद अग्रवाल, ब्रिजेंद्र अग्रवाल, रमन अग्रवाल, पार्षद मधुबाला अग्रवाल, ममता सिंघल, रजनी अग्रवाल, नूतन अग्रवाल, संरक्षक मुरारी लाल गोयल आदि मुख्य रुप से शामिल थे।
- अग्रसेना की ओर मां दुर्गा कालेज शास्त्रीपुरम में हवन के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। संचालन व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल और रवि प्रकाश अग्रवाल जी ने किया। मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र गर्ग, मुख्य वक्ता विनय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल रहे। कार्यक्रम संयोजन मनीष अग्रवाल, जिनेश अग्रवाल, सौरव अग्रवाल ने किया।
- अग्रवाल सभा मारुति एस्टेट परिक्षेत्र ने महादेव मंदिर, श्याम नगर में कार्यक्रम आयोजित किया। महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान लक्ष्मन प्रसाद मित्तल, गोपाल प्रसाद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, भारत भूषण गोयल, सुभाष चंद्र जैन, आके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
- युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने कमलेश वाटिका, छिली ईंट में अग्रसमाज के 365 लोगों का अभिनंदन किया। समिति के महामंत्री राकेश गर्ग के संयोजकत्व में झंडारोहण हिमांशु अग्रवाल, विनोद बंसल और दीप प्रज्ज्वलन मदनलाल ने किया। कार्यक्रम में मुरारी प्रसाद अग्रवाल, नवल किशोर खेतान, अमर नाथ बंसल आदि शामिल रहे।

- अग्रवाल महासभा मदिया कटरा स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष पंडित प्रेम प्रकाश शास्त्री ने हवन-पूजन कराया। संस्थापक विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अध्यक्ष दिनेश बंसल कातिब, महामंत्री संदीप गोयल, मुकेश, विपुल मित्तल, मुरारीलाल फतेहपुरिया, केदारनाथ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed