फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mahant

महंत के मंत्री मंडल में ताजनगरी को मायूसी

Mon, 20 Mar 2017 12:47 AM IST
महंत के मंत्री मंडल में ताजनगरी को मायूसी
महंत के मंत्री मंडल में ताजनगरी को मायूसी Updated Mon, 20 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
mahant
bjp logo

विज्ञापन
मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ के मंत्री मंडल में ताजनगरी को बड़ी मायूसी मिली। नौ की नौ सीटें भाजपा को मिलने के बावजूद एक भी मंत्री पद नहीं दिया गया। लालबत्ती की दौड़ में एक नहीं, तीन विधायक शामिल रहे लेकिन सभी के अरमां आंसुओं में बह गए। उम्मीद थी कैबिनेट मिनिस्टर मिलने की लेकिन मिला नहीं राज्यमंत्री भी। इतना भी ख्याल नहीं रखा गया कि सपा और बसपा की सरकारों के दौरान ताजनगरी के सिर पर मंत्री पद का ताज सजता रहा है।
यह पहला मौका है जब जिले में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया। सारे के सारे उम्मीदवार बड़े अंतरों से जीते। 43 साल बाद ऐसा मौका आया जब जिले से कोई महिला विधायक बनी। ऐसा अवसर तो 55 साल बाद आया जब एक साथ दो महिला जीतीं। बाह से रानी पक्षालिका सिंह और ग्रामीण से हेमलता दिवाकर।
विज्ञापन

हेमलता की तो जीत भी ऐतिहासिक रही। जितने वोट उन्हें मिले, बाकी सारे उम्मीदवारों के कुल वोट मिलाकर भी उनसे कम रहे। इतिहास एत्मादपुर में भी रचा गया। यह सीट भाजपा ने पहली बार जीती। राम प्रताप चौहान को 137381 वोट मिले। प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट पाने वालों में वह आठवें नंबर पर रहे। 26 साल बाद ऐसा मौका जब जिले से एक साथ दो वैश्य विधायक बने। उत्तर से जगन गर्ग और खेरागढ़ से महेश गोयल।
विज्ञापन
विज्ञापन


किला फतह का भी ईनाम नहीं
- 2007 और 2012 में जिला बसपा का गढ़ बन गया था। छह-छह विधायक जीत रहे थे। बसपा नेता इसे दलितों की राजधानी कह रहे थे। भाजपा ने बसपा के किले को ढहाकर नया इतिहास रच दिया लेकिन इसका ईनाम नहीं दिया गया।

केंद्र में भी नहीं है आगरा से मंत्री
- आगरा जनपद के दोनों सांसद भाजपा के हैं। आगरा से राम शंकर कठेरिया और फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबूलाल। इनमें से रामशंकर कठेरिया को पहले मंत्री बनाया गया था लेकिन बाद में उन्हें पद से हटा दिया गया। पूरे ब्रज से केंद्र में आगरा से मंत्री नहीं है।


पूर्व की भाजपा की सरकारों में रहे मंत्री
नाम                      विभाग                            कार्यकाल
सत्यप्रकाश विकल      परिवहन सहित सात विभाग      1991-93
हरद्वार दुबे               संस्थागत वित्त मंत्री              1991-93
डा. रामबाबू हरित       स्वास्थ्य मंत्री                     1998-2002
अरिदमन सिंह           परिवहन मंत्री                     1998-2002
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed