फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mahamandaleshwar received threatening call from Al-qaeda member

Mathura: 'अलकायदा से बोल रहा हूं...,' महामंडलेश्वर को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
सार

वृंदावन के महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी को धमकी भरा कॉल आया है। फोन करने वाले ने खुद को अल कायदा का सदस्य बताया। उसने देश के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश व असम के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी। 
 

विज्ञापन
mahamandaleshwar received threatening call from Al-qaeda member
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने रक्त से प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग करने वाले वृंदावन के महेश्वर धाम के महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी को अलकायदा के नाम से धमकी दी गई है। महामंडलेश्वर के मोबाइल पर शनिवार शाम कॉल आई थी, जिसमें फोन करने वाले धमकी देते हुए कहा कि जब तक नुपुर शर्मा को फांसी की सजा नहीं हो जाती तब तक कन्हैयालाल जैसा कांड देश में होता रहेगा। धमकी देने वाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिश्व सरमा को बम से उड़ाने की धमकी दी है। महामंडलेश्वर ने थाना जैंत में मुकदमा दर्ज कराते हुए सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

विज्ञापन


सुनरख मार्ग स्थित श्री शंकराचार्य सनातन दशनाम गोस्वामी अखाड़ा महेश्वरधाम के आचार्य महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी को तीन महीने में दूसरी बार धमकी मिली है। कॉल करने वाले ने उदयपुर जैसी घटनाओं को तब तक अंजाम देने की बात कही है। शनिवार देर शाम महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी को 7892734624 नंबर से एक कॉल आई। धर्मेंद्र गिरी को धमकी देने वाले शख्स ने दो बार कॉल की। पहली बार उसने पांच मिनट 56 सेकंड बात की और दूसरी बार तीन मिनट सात सेकंड बात की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

नरसिम्हानंद सरस्वती को भी मारने की धमकी दी 

दोनों फोन कॉल में शख्स ने धमकी भरे अंदाज में जामा मस्जिद में जाने की बात करने वाले नरसिम्हानंद सरस्वती को भी मारने की धमकी दी है। कॉल करने वाले शख्स ने उदयपुर में कन्हैयालाल को जिस तरह से मौत के घाट उतारा गया, उसी तरह से अन्य सरप्राइज देने की बात कही। कॉल करने वाले ने गृहमंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री और असम के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की भी धमकी दी। महामंडलेश्वर को फोन पर धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि उदयपुर हत्याकांड के पीछे उसी का हाथ है। 

धमकी मिलने के बाद महामंडलेश्वर ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए जैंत थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया है। बता दें कि धर्मेंद्र गोस्वामी को अप्रैल में भी मेराज अंसारी का बिहार से धमकी भरा फोन कॉल आया था, जिसमें मुकदमा दर्ज है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने कहा कि महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गोस्वामी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed