फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mahamandaleshwar Himangi under house arrest by the police in Mathura

यूपी: मथुरा में किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी को पुलिस ने किया नजरबंद, शाही ईदगाह जाने की थी जिद; जानें मामला

Sat, 27 Jan 2024 02:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 02:32 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि - शाही ईदगाह मस्जिद के एएसआई सर्वे की अनुमति पर रोक लगाए जाने के फैसले के बाद किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी मथुरा पहुंची। वे शाही ईदगाह जाना चाहती थीं। रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
 

विज्ञापन
Mahamandaleshwar Himangi under house arrest by the police in Mathura
किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह मामले में विवादित जगह के कोर्ट सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुस्लिम पक्ष को दिए गए स्टे के बाद किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी मथुरा पहुंची। यहां वह शाही ईदगाह पर जाकर विरोध जताना चाहती थीं, लेकिन इससे पहले पुलिस को सूचना मिल गई और उन्हें वृंदावन के आनंद धाम में नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन


किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी शनिवार को मुंबई से वृंदावन पहुंचीं। यहां वह परिक्रमा मार्ग स्थित चामुंडा देवी मंदिर के पास एक आश्रम में रुकी। यहां से वह शाही ईदगाह पर जाकर विरोध जताना और श्री कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करना चाहती थी
विज्ञापन


किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी के शाही ईदगाह जाने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वृंदावन थाना प्रभारी आनंद शाही पुलिस बल के साथ आश्रम पर पहुंच गए। यहां उन्होंने हिमांगी सखी को नजरबंद करते हुए पुलिस का पहरा बैठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रम पर नजरबंद करने पहुंची पुलिस ने महामंडलेश्वर हिमांगी सखी को शाही ईदगाह जाने से रोकते हुए कहा कि मथुरा जिला में धारा 144 लागू है। इसलिए किसी भी तरह का विरोध, प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। इसके बाद महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने पुलिस से अनुरोध किया कि उनको श्री कृष्ण जन्मभूमि और बांके बिहारी के दर्शन करा दिए जाएं

किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने पुलिस के द्वारा रोके जाने से आहत हो कर आश्रम पर ही तांडव नृत्य शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जैसे भगवान राम भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं उसी तरह भगवान श्री कृष्ण भी जल्द भव्य मंदिर में विराजमान हों।


महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने बताया कि शाही ईदगाह का सर्वे होने से सही तथ्य सामने आयेंगे। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि जब उनको लगता है वहां मंदिर जैसा कुछ नहीं है तो फिर वह सर्वे रोकने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र क्यों लगाते हैं। उन्होंने कहा कि वह तो केवल अपने आराध्य कृष्ण की आराधना करना चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed