फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mahakumbh Snan: Crowd gathered to take holy water of Sangam queue of people for three hours then get Gangajal

महाकुंभ स्नान: संगम का पवित्र जल लेने के लिए उमड़ी भीड़...तीन घंटे तक लोगों की लगी रही कतार, तब मिला गंगाजल

Wed, 05 Mar 2025 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Mar 2025 09:18 AM IST
सार

Mahakumbh: प्रयागराज में भले ही महाकुंभ स्नान खत्म हो गया हो, लेकिन सरकार अभी भी भरसक कोशिश में है कि ज्यादा से ज्यादा लोग पवित्र जल से स्नान कर सकें। इसी के तहत प्रदेश सरकार ने एक विशेष पहल की है, जिसके तहत संगम का पवित्र जल घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
Mahakumbh Snan: Crowd gathered to take holy water of Sangam queue of people for three hours then get Gangajal
संगम का जल लेने के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। हालांकि कई लोग प्रयागराज नहीं जा पाए। कोई लंबे सफर तो कोई अन्य व्यवधान से ऐसा नहीं कर सका। जिन लोगों की संगम स्नान की इच्छा अधूरी रह गई थी, उसको पूरा करने के लिए सरकार की पहल पर मंगलवार को अग्निशमन विभाग ने गंगाजल का वितरण किया। लोगों की भीड़ लग गई। 3 घंटे में 12 हजार लीटर गंगाजल वितरित किया गया।
विज्ञापन


प्रतापपुरा के रमाना ग्रैंड बैंक्वेट हाॅल में अग्निशमन विभाग के तीन वाहनों से गंगाजल लाया गया था। अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी और एसीपी सदर विनायक भोसले ने लोगों को गंगाजल बांटने की शुरुआत की। जानकारी पर लोग बोतल, बाल्टी, डिब्बे के साथ पहुंच गए। सुबह 10:30 बजे वितरण शुरू हुआ। 12 हजार लीटर गंगाजल 1:30 बजे तक खत्म भी हो गया। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के निर्देश पर यूपी के सभी जनपदों में प्रयागराज महाकुंभ से लाया गया गंगाजल लोगों को वितरित किया जा रहा है। इस दाैरान सीएफओ देवेंद्र सिंह भी माैजूद रहे।
विज्ञापन


 

महाकुंभ के समान पुण्य मिला
फुव्वारा निवासी अनीता देवी ने बताया कि मेरे पैरों में दर्द रहता है। पैदल नहीं चल पाती। महकुंभ में भीड़ अधिक थी। इस कारण जाने का मन नहीं किया। संगम से लाया गया जल मिलने से अच्छा लगा। महाकुंभ में स्नान के समान पुण्य मिल गया।  

 

सभी काम छोड़कर आया हूं
प्रतापपुरा रवि कन्नाैजिया का कहना है कि मां का देहांत होने की वजह से महाकुंभ नहीं जा सका था। जब जानकारी मिली कि यहां पर संगम के जल को वितरित किया जा रहा है तो सारे कार्य छोड़कर गंगाजल लेने आया हूं। अब घर बैठे संगम स्नान कर लेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed