फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   maha shivratri 2026 shubh sanyog pujan muhurat jalabhishek shubh muhurat for shiv bhagwaan

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि कब है, 15 या 16 फरवरी? जानें सही तारीख; इस  शुभ मुहूर्त में करें शिव की पूजा

Thu, 12 Feb 2026 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Feb 2026 12:04 PM IST
सार

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन महादेव की पूजा के लिए कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। महाशिवरात्रि इस साल 15 या 16 फरवरी में से किस दिन पड़ेगी? तारीख से लेकर पूजा के शुभ मुहूर्त का सारा भ्रम दूर करने लिए जरूर पढ़ें ये लेख।

विज्ञापन
maha shivratri 2026 shubh sanyog pujan muhurat jalabhishek shubh muhurat for shiv bhagwaan
महाशिवरात्रि 2026 - फोटो : amar ujala

विस्तार

सनातन धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा पर्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के शुभ विवाह को संपन्न करके, विधिवत पूजा-अर्चना, अभिषेक व्रत एवं उपासना करके श्रद्धा पूर्वक मनाया जाता है।
विज्ञापन

भगवान शिव जी के मस्तक पर चंद्रमा मन का, पूर्ण ज्ञान का, और प्रफुल्ल अवस्था का प्रतीक है। भगवान शिव जी के सिर से गंगा की जलधारा से आशय ज्ञान गंगा से है, भगवान शिव जी के वाहन वृषभ नंदी शक्ति का प्रतीक है। आपके मस्तक पर चंद्रमा मन का, पूर्ण ज्ञान का, और प्रफुल्ल अवस्था का प्रतीक है। भगवान शिव जी के सिर से गंगा की जलधारा से आशय ज्ञान गंगा से है, गंगा जी ज्ञान की प्रचंड आध्यात्मिक शक्ति के रूप में संपूर्ण विश्व में ज्ञान को प्रवाहित कर रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभ योगों का हो रहा निर्माण
भगवान शिव जी का डमरू विजय का प्रतीक है उसके हर शब्द में सत्यम शिवम और सुंदरम की ध्वनि ही प्रवाहित होती है। त्रिशूल धारण करने से तात्पर्य है लोभ, मोह और अहं तीनों के बंधन को नष्ट करके, ज्ञान, भक्ति और कर्म की शक्ति प्रदान करते हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर अनेक शुभ योगों कर का निर्माण हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग प्रात काल 7:17 से लेकर 19:48 तक, अमृत योग, बुद्धादित्य योग, शिवराज योग, श्री लक्ष्मी नारायण योग बन रहे हैं, इस दिन उत्तराषाढा नक्षत्र, सूर्य कुंभ राशि में तथा चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। इस दिन उत्तराषाढा नक्षत्र, सूर्य कुंभ राशि में तथा चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे।

 
विज्ञापन

ये हैं पूजन के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त:-प्रातः काल 5:21 से लेकर 6:15 तक
अभिजीत मुहूर्त:-दोपहर 12 15 से लेकर 12:59 तक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed