फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maha Kumbh of UP Board from today

यूपी बोर्ड का महाकुंभ आज से

Wed, 15 Mar 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। Updated Wed, 15 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh of UP Board from today
up board
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। छात्र-छात्राएं साल भर की मेहनत को उत्तर पुस्तिका में प्रदर्शित करेंगे। पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी और इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी, सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग का दावा है कि नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

  पहले दिन जिले में 343 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। हिंदी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में अनिवार्य विषय है। सर्वाधिक परीक्षा इसी विषय की परीक्षा में शामिल होते हैं। जिले में हाईस्कूल के 72,222 संस्थागत, 8766 व्यक्तिगत और इंटरमीडिएट में 59,653 संस्थागत और 6227 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को शामिल होना है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 146868 परीक्षार्थी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. जितेंद्र सिंह यादव का कहना है कि 16 अतिसंवेदनशील और 51 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन


हिंदी कक्ष निरीक्षकों का पड़ेगा टोटा
आगरा (ब्यूरो)। हिंदी के प्रश्नपत्र में परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों का टोटा रहेगा। बुधवार को कई परीक्षा केंद्रों से कक्ष निरीक्षकों की डिमांड जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भेजी गई। जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, उसमें सभी ने बुधवार तक ड्यूटी नहीं प्राप्त की। वहीं बड़ी संख्या में बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों को रिलीव भी नहीं किया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में स्थित परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को कक्ष निरीक्षकों की डिमांड भेजने के बजाय जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बुधवार को डिमांड भेजी। इनको खंड शिक्षा अधिकारी के पास भेजा गया। कम कक्ष निरीक्षकों के पहुंचने से अव्यवस्था भी हो सकती है। वहीं बुधवार को बड़ी संख्या में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी में संशोधन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूना छिड़का और हो गए मॉडल केंद्र
आगरा (ब्यूरो)। मॉडल परीक्षा केंद्र बनाने के नाम पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से महज खानापूर्ति की गई है। नगर क्षेत्र के पांच और ग्रामीण क्षेत्र के पांच विद्यालयों को मॉडल परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें कुछ केंद्र व्यवस्थापकों को पता नहीं है कि अलग से क्या इंतजाम करना है। मॉडल परीक्षा केंद्र के नाम पर कुछ केंद्रों ने परिसर में चूना जरूर छिड़कवा दिया। विभागीय अधिकारियों ने मॉडल परीक्षा केंद्राें का निरीक्षण करना भी जरूरी नहीं समझा।

ड्राइवर का फोन अपने पास रखेंगे उड़नदस्ता प्रभारी
आगरा (ब्यूरो)। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. जितेंद्र सिंह यादव ने बुधवार को जीआईसी, शाहगंज में उड़नदस्ता प्रभारियों और सदस्यों की बैठक बुलाई। इनको दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारियों से कहा गया कि वह ड्राइवर का फोन अपने पास रख लेंगे। जिससे वह किसी को उड़नदस्ते की लोकेशन न बता सके। दस्ते के सदस्य भी अपना फोन बंद रखेंगे। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए दस्ते समय से निकलेंगे। नकल पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करें। केंद्र व्यवस्थापक से बातों में न उलझें। कंट्रोल रूम में कार्रवाई की रिपोर्ट दें। बैठक में सह जिला विद्यालय निरीक्षक अर्चना गुप्ता, जीआईसी प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

राइटर के लिए घंटो भटके परीक्षार्थी  
आगरा (ब्यूरो)। गुरुवार से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है, बुधवार को कई परीक्षार्थी राइटर के लिए घंटों जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भटकते रहे। पहले तो कोई बताने वाला नहीं था कि उन्हें क्या प्रक्रिया अपनानी होगी। इसके बाद फार्म के लिए भटकना पड़ा। एक फार्म मिला, उसकी फोटो कापी कराई गई। किदवई इंटर कालेज के 12वीं के ब्लाइंड छात्र राहुल, सूरकुटी के कक्षा दस के समीम खान, श्याम सरन, श्री राम पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बासौली की दसवीं की छात्रा किरन और एक इंटरमीडिएट का प्राइवेट परीक्षार्थी इमरान खान राइटर की मांग के लिए पहुंचे।  


एक उड़नदस्ता बदला गया
आगरा (ब्यूरो)। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. जितेंद्र सिंह यादव ने परीक्षा शुरू होने के एक दिन पूर्व एक उड़नदस्ता बदल दिया। राजकीय हाईस्कूल, गंगरौआ के प्रधानाचार्य की जगह राजकीय हाईस्कूल जऊपुरा के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में उड़नदस्ता बनाया गया है। गत सत्र की परीक्षा में गंगरौआ के प्रधानाचार्य के संबंध में तमाम शिकायतें विभाग में प्राप्त हुई थीं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed