{"_id":"5e248d3e8ebc3e4b0e4c8c6b","slug":"magic-show-by-nena-kasganj-news-agr4255818190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैना के जादू का चला जादू, हैरत में पड़ गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैना के जादू का चला जादू, हैरत में पड़ गए लोग
विज्ञापन
कासगंज में लोहा उद्योग एवं व्यापार मंडल के वार्षिकोत्सव में जादूगर नैना जादू का करतब दिखाती।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। लोहा उद्योग एवं व्यापार मंडल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें जादूगर नैना के जादू ने लोगों पर ऐसा जादू किया सभी मंत्र मुग्ध हो गए। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती पर मंथन भी किया गया।
मुख्य अतिथि एवं संरक्षक राम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी संगठित रहें। संगठन को मजबूत बनाएं। संगठन मजबूत होगा तो कोई भी व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं कर सकेगा। अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी बंधुओं का योगदान सराहनीय है। इसी तरह से सभी लोग एक दूसरे का सहयोग करें और संगठन को मजबूत करें।
कार्यक्रम का आकर्षण जादूगर नैना का जादू रहा। उनके द्वारा दिखाए गए जादू से लोग हैरत में पड़ गए। उनके द्वारा 2000 रुपये के नोट को सभी की आंखों के सामने से गायब करना और उसे अन्य स्थानों से प्राप्त कर दिखाने का जादू लोगों को खासा पसंद आया। इसके अतिरिक्त बच्चों को अपने इशारे पर चलाना, एक डिब्बे से 10 तरह की बोतलें निकालना सहित अन्य जादू की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को आयोजकों ने स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन राजीव जैन एवं हिमांशु बंसल ने किया। इस दौरान विनय जैन, किशन अग्रवाल, गिरीश, जयप्रकाश अग्रवाल, वीरेंद्र वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, टीटू उपाध्याय, शांतनु चौधरी, दीपू गर्ग, राजीव अग्रवाल, लेखा निरीक्षक राजीव जैन, राजीव जैन एडवोकेट, बूटा सिंह, मोनू अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मनोज माहेश्वरी, सुनील महेश्वरी, रूपा जैन, विनीत अग्रवाल, विपन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

कासगंज में लोहा उद्योग एवं व्यापार मंडल के वार्षिकोत्सव में जादूगर नैना जादू दिखातीं।- फोटो : KASGANJ