फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mafia doing unethical work for water

‘पाताल’ को खाली कर रहे पानी माफिया 

Fri, 15 Apr 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
mafia doing unethical work for water
जल संरंक्षण - फोटो : जल संरंक्षण
पानी माफिया भूमिगत पानी पर डाका डाल रहे हैं। हर रोज हजारों लीटर पानी बिना किसी अनुमति के लिए निकाल कर इसका अवैध धंधा कर रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व की हानि तो हो ही रही है, भूमिगत पानी का भी अतिदोहन हो रहा है। 
विज्ञापन

बता दें कि यमुनापार का पूरा इलाका पानी के लिए पानी के टैंकरों पर ही निर्भर है। ऐसे में क्षेत्र के तमाम लोगों ने इसका अवैध कारोबार भी शुरू कर दिया है। नाऊ की सराय क्षेत्र में लगे ट्यूबवेलों से दिन में कई बार पानी की सप्लाई करते हैं। इसके लिए क्षेत्र के बड़े ट्यूबवेल लगभग आठ घंटे तक भूमिगत पानी खींचते रहते हैं। एक टैंकर दिन में कम से कम छह बार भरा जाता है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में भूमिगत पानी का स्तर ढाई सौ फुट से भी नीचे चला गया है।
विज्ञापन


विवादों से बचने को बांटे क्षेत्र
अवैध कारोबार में टकराव की स्थिति से बचने के लिए टैंकर संचालकों ने अपने-अपने क्षेत्र बांट लिए हैं। ये एक-दूसरे के क्षेत्रों में नहीं जाते। हालांकि सभी क्षेत्रों में पानी के दामों में एकरूपता है। लगभग 20 लीटर का ड्रम पांच रुपये में भरा जाता है। एक अनुमान के तहत एक टैंकर में लगभग 12 हजार लीटर पानी आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान का पानी नहीं होने देते सप्लाई
ये पानी माफिया क्षेत्र में जल संस्थान के पानी की सप्लाई नहीं होने देते। हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में जल संस्थान की पाइप लाइन होने के बावजूद भी सालों से बंद पड़ी है। मगर, जिन क्षेत्रों में जल संस्थान पानी की सप्लाई देता है, उसे भी ये लोग आए दिन बाधित कर देते हैं। 

जिन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित रहती है या फिर पानी पहुंच पाता है, वहां जल संस्थान के टैंकर भेजने की कोशिश की जाती है। 
- मंजू रानी गुप्ता, महाप्रबंधक, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed