फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Madia Katra rail overbridge open for traffic in agra

आगरा: मदिया कटरा रेल ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, लोगों को मिली राहत

Wed, 12 May 2021 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 May 2021 12:17 AM IST
सार

मदिया कटरा ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता और रेलवे के सीनियर डिवीजनल अधिकारियों ने नारियल फोड़कर रास्ता खोला। 

विज्ञापन
Madia Katra rail overbridge open for traffic in agra
मदिया कटरा ओवरब्रिज पर नारियल फोड़ते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मदिया कटरा रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर मरम्मत कार्य पूरा हो गया है। छह अप्रैल से चल रहा कार्य पूरा होने पर 35 दिन बाद मंगलवार को यातायात खोल दिया गया। इससे लोगों के लिए आवागमन सुगम हो गया। रेलवे ने डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन के संचालन के लिए ओवरब्रिज को ऊंचा कराने का काम शुरू कराया था। 

विज्ञापन


मदिया कटरा रेलवे ओवर ब्रिज पर छह अप्रैल को काम शुरू हुआ था। इस मार्ग पर आवागमन रोका गया था। हलवाई की बगीची की ओर से आने वाले वाहनों को तोता का ताल, न्यू राजा मंडी कॉलोनी, सेंट जोंस चौराहा होते हुए निकाला जा रहा था। वहीं देहली गेट की ओर से आने वाले वाहनों को आरबीएस चौराहा से हाईवे होते हुए निकाला जा रहा था। रेलवे ने 10 मई तक आरओबी को बंद रखने की अनुमति मांगी थी। मंगलवार को एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने विधिवत रूप से रेलवे अधिकारियों के साथ आरओबी पर यातायात शुरू कराया। 
विज्ञापन


लोगों को मिलेेगी राहत 
मदिया कटरा आरओबी के बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हाईवे पर जाम में फंस रहे थे। वहीं सेंटजोंस से आने में भी लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा था। देहली गेट के अस्पतालों से आने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंस रही थीं। अब आरओबी के चालू होने से लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed