फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Made friendship with Instagram, made obscene video in hotel

Agra News: इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, होटल में बनाया अश्लील वीडियो

Wed, 07 Aug 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 07 Aug 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Made friendship with Instagram, made obscene video in hotel
करहल (मैनपुरी)। इटावा की रहने वाली एक युवती से करहल के गांव कंचनपुर निवासी युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद मिलने के लिए होटल में बुलाया और अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद आरोपी एक साल तक यौन शोषण करता रहा। अब आरोपी ने पीड़िता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने सीओ करहल को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इटावा के गांव निवासी एक युवती ने सीओ करहल संतोष कुमार सिंह को शिकायती पत्र दिया है। उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर कुछ समय पहले करहल के गांव कंचनपुर निवासी एक युवक ने मैसेज किया। कई दिनों तक इसका जवाब नहीं दिया। बार-बार मैसेज करने के बाद युवक को जवाब दिया तो फिर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ ही दिनों में दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और एक दिन होटल में मिलने के लिए बुलाया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और फिर एक साल तक साथ रख कर यौन शोषण करता रहा। वह लगातार शादी करने का वादा करता रहा लेकिन आज कल कर टालता रहा। पहली अगस्त को आरोपी ने उसकी पिटाई की और घर से निकाल दिया। अब वह साथ भी रखने को तैयार नहीं है। सीओ ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed