{"_id":"59ce8cd44f1c1bd1538b509b","slug":"maa-vaishno-temple-caught-fire-in-firozabad-durin-hawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता वैष्णोधाम मंदिर यज्ञशाला में आग लगने से मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता वैष्णोधाम मंदिर यज्ञशाला में आग लगने से मची भगदड़
ब्यूरो /अमर उजाला टूंडला
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद हाईवे पर उसायनी स्थित माता वैष्णोधाम मंदिर की यज्ञशाला में हवन के दौरान शुक्रवार को उठी चिंगारी ने आग का रूप धारण कर लिया। यज्ञशाला के ऊपर पड़े छप्पर व पंडाल में आग लगने से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायरकर्मियों ने श्रद्धालुओं की मदद से आग पर काबू पाया।
नवरात्रों के अंतिम दिन माता वैष्णोधाम मंदिर में दर्शनों के लिए भीड़ लगी हुई थी। मंदिर के पीछे स्थित यज्ञशाला में मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य व श्रद्धालु हवन कर रहे थे। इसी बीच दोपहर दो बजे हवा के एक झोंके से हवन यज्ञ ने निकली चिंगारी ने यज्ञशाला के ऊपर फूस के बने कुटियानुमा बने छप्पर ने आग पकड़ ली। तिरपाल की बनी छत से आग वहां बनाए पंडाल तक पहुंच गई। यज्ञशाला व पांडाल से आग लपटे देख श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
आग लगते ही मंदिर कमेटी के सदस्यों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और श्रद्धालुओं के सहयोग से आग बुझाने में जुटे लेकिन काबू नहीं कर सके। इस बीच पहुंची फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर श्रद्धालुओं की मदद से आग पर काबू पाया। आग में हवन कुंड के ऊपर छप्परनुमा लगी फूंस, तिरपाल, हवन सामग्री एवं वहां लगे सीसीटीवी कैमरे जलकर राख हो गये।