फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maa Annapurna Idol Will Show In Soronji Shobhayatra

यूपी: सोरोंजी की धरा पर ठहरेगी कनाडा में मिली मां अन्नपूर्णा मूर्ति की शोभायात्रा, मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद तैयारियां शुरू

Thu, 04 Nov 2021 12:49 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 04 Nov 2021 12:49 AM IST
सार

100 साल पहले काशी के मंदिर से मां अन्नपूर्णा की एक मूर्ति चुरा ली गई थी जिसे कनाडा के एक विश्वविद्यालय को बेच दिया गया था। उसे फिर से मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
Maa Annapurna Idol Will Show In Soronji Shobhayatra
सोरोंजी तीर्थस्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत की प्रसिद्ध तीर्थनगरी सोरोंजी में आस्था की एक और कड़ी जुड़ रही है। कनाडा में शोध के दौरान मिली मां अन्नपूर्णा मूर्ति की शोभायात्रा कासगंज से गुजरेगी। यहां सोरोंजी में शोभायात्रा में शामिल टोली विश्राम करेगी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी साझा की और अपर मुख्य सचिव गृह ने प्रशासन को पत्र भेजकर तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

कनाडा के विश्व विद्यालय में शोध के दौरान मां अन्नपूर्णा की मूर्ति मिली है। यह मूर्ति दिल्ली पहुंचेगी। 11 नवंबर को मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को दिल्ली से एक शोभायात्रा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के तीर्थों में भ्रमण करेगी। तीर्थनगरी सोरोंजी की धरा का सौभाग्य होगा कि इस शोभायात्रा का पहला विश्राम सोरोंजी में होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है कि शोभायात्रा दिल्ली से गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस होते हुए काशी तक पहुंचेगी। इस यात्रा का पहला विश्राम सूकरक्षेत्र सोरोंजी में होगा। मुख्यमंत्री के ट्वीट के अलावा अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रशासन को पत्र भेजकर तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

एसडीएम, तहसीलदार ने किया निरीक्षण
एसडीएम पंकज कुमार, तहसीलदार अजय कुमार ने यात्रा के संबंध में तैयारियां शुरू करते हुए तीर्थनगरी सोरोंजी का निरीक्षण किया। यहां पुरातत्व विभाग की सूची में शामिल सीतराम मंदिर में व्यवस्थाएं देखी हैं। प्रशासन तीर्थनगरी में उस प्रमुख मंदिर पर मूर्ति शोभायात्रा की टोली को विश्राम कराएगा जो सबसे प्राचीन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने किया ट्वीट
सीएम ट्वीटर पर अपनी एक वीडियो साझा की है कि यह सौभाग्य का विषय है कि 11 नवंबर को मां अन्नपूर्णा की मूर्ति शोभयात्रा दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए पहुंचेगी। जिसका प्रथम विश्राम कासगंज जिले के तीर्थस्थल सोरोंजी में होगा।

 मां अन्नपूर्णा की मूर्ति शोभायात्रा कासगंज पहुंचेगी। इस संबंध में दिशा निर्देश मिल गए हैं। शोभायात्रा का विश्राम सोरोंजी में होगा। तैयारियां की जा रही हैं- अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम।

लखनऊ: योगी बोले- दोबारा स्थापित की जाएगी काशी से 100 साल पहले चुराई गई देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed