फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   m s p

एमएसपी पर कानून नहीं बनने तक चलेगा किसान आंदोलन

Sat, 16 Jan 2021 10:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
m s p
गांव नगला हरकेशी में किसान ंपचायत में मौजूद किसान - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत शनिवार को मैनपुरी विकासखंड के गंाव नगला हरकेशी में हुई। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि जब तक सरकार किसान विरोधी कानून वापस नहीं लेती और एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर कानून नहीं बनाती तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। केंद्र सरकार को आंदोलन कर रहे किसानों की समस्याओं का निराकरण करना ही पड़ेगा।
विज्ञापन

किसान पंचायत में किसानों की समस्याओं पर मंथन किया गया। अध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि देश पूंजीपतियों का नहीं किसानों का है। सरकार की गलत नीतियों से आने वाले समय में मंडियां समाप्त हो जाएंगी। किसानों से कंपनियां मनमाने रेट पर फसल खरीदेंगी। जिससे किसानों का शोषण होगा। उन्होंने कहा किसान 18 जनवरी को महिला किसान दिवस मनाएंगे। 20 जनवरी को भारतीय किसान यूनियन बाइक रैली निकालकर किसानों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन

21 जनवरी को जिले के किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में दिल्ली जाएंगे। ओमवीर यादव, बादशाह सिंह, राजेश राजपूत, रामवीर सिंह, अवनीश यादव, नरेंद्र यादव, किशनपाल सिंह, रामब्रजेश, रमेशचंद्र, राजा ठाकुर, वेदराम, ज्ञानसिंह, भूपसिंह, अरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed