फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   M.Ed exams will now be held from 4th February to 10th February revised exam schedule released

Agra University: एमएड परीक्षा अब 4 फरवरी से 10 फरवरी तक होंगी, जारी हुआ संशोधित परीक्षा कार्यक्रम

Tue, 04 Feb 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Feb 2025 10:00 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय  ने एमएड की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। परीक्षा दो पालियों में 4 फरवरी से 10 फरवरी तक विभिन्न केंद्रों पर कराई जाएगी। 
 

विज्ञापन
M.Ed exams will now be held from 4th February to 10th February revised exam schedule released
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय मंगलवार से एमएड की परीक्षा कराएगा। इसका संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। परीक्षा दो पालियों में 4 फरवरी से 10 फरवरी तक विभिन्न केंद्रों पर कराई जाएगी। विश्वविद्यालय री-एग्जाम (पुनर्परीक्षा) और एक्स (पूर्व) परीक्षा भी मुख्य के साथ कराएगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से 30 जनवरी को एमएड की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया था। इसमें परीक्षा एक पाली में कराने का एलान था। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एमएड प्रथम, तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा अब दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक होगी।
विज्ञापन


परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि परीक्षा में एमएड प्रथम सेमेस्टर के सत्र 2024-26 के मुख्य के साथ एक्स और री-एग्जाम देने वाले छात्र शामिल होंगे। वहीं सत्र 2023-25 तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2022-24 चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र परीक्षा देंगे। विवि री और एक्स परीक्षा भी मुख्य के साथ कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed