फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Luv Ranjan and Alisha Vaid get married in Agra

ताजनगरी में लव रंजन-अलीशा की शादी: रणबीर कपूर, रकुलप्रीति समेत कई फिल्मी सितारे हुए शामिल

Sun, 20 Feb 2022 11:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Feb 2022 11:16 PM IST
सार

निर्माता निर्देशक लव रंजन रविवार को वैवाहिक बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी कॉलेज दोस्त अलीशा वैद के साथ ताजनगरी में शादी रचाई है। 

विज्ञापन
Luv Ranjan and Alisha Vaid get married in Agra
अभिनेता रणबीर कपूर और फुकरे फेम वरुण शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'प्यार का पंचनामा', 'सोनू के टीटू के स्वीटी' और 'मलंग' फिल्मों के निर्माता निर्देशक लव रंजन अपनी दोस्त अलीशा वैद के साथ वैवाहिक बंधन में बंध गए। लव रंजन ने अपनी शादी के लिए मोहब्बत की नगरी आगरा को चुना। रविवार को ताजमहल के पास होटल अमर विलास में दोनों ने सात फेरे लिए। इससे पूर्व शनिवार को हल्दी की रस्में हुईं। 

विज्ञापन


लव रंजन और अलीशा की शादी में फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर, जैकी भगनानी, अभिनेत्री रकुलप्रीति सिंह, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, संगीतकार प्रीतम, फिल्म निर्माता व निर्देशक दिनेश विजान समेत कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर के आने भी चर्चा रहीं। 
विज्ञापन


फिल्म निर्माता लव रंजन और अलीशा की प्रेम कहानी कॉलेज में शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। वहीं से दोनों की जान पहचान हुई और दोनों करीब आ गए। रविवार को शार चार से छह बजे के बीच आगरा के होटल अमर विलास में दोनों की शादी की रस्में हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Luv Ranjan and Alisha Vaid get married in Agra
इसी होटल में हुई लव रंजन और अलीशा की शादी - फोटो : अमर उजाला

सितारों की झलक नहीं देख पाए प्रशंसक 

ताजमहल पूर्वी गेट पर शिल्पग्राम रोड स्थित होटल ओबराय अमर विलास ताजनगरी का सबसे महंगा होटल माना जाता है। यहां लॉबी से ही ताजमहल दिखाई देता है। होटल के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहा और बाहर मीडिया और फैन्स के जमावड़ा लगा रहा, लेकिन कोई भी सितारों की एक झलक नहीं देख पाया। 

होटल के स्टाफ और मेहमानों के फोटो और वीडियो बनाने पर रोक लगा दी गई। शादी के वीडियो बाहर न जा सकें, इसलिए सख्ती बरती गई। होटल स्टाफ के मोबाइल फोन भी जमा करा लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed