{"_id":"6095637907b25a44ab27ea5a","slug":"luteri-dulhan-chay-pilakar-hui-farar-crime-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लुटेरी दुल्हन: पति और ससुर को पिलाई नशीली चाय, गहने समेट कर रफूचक्कर हुई युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरी दुल्हन: पति और ससुर को पिलाई नशीली चाय, गहने समेट कर रफूचक्कर हुई युवती
Sat, 08 May 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 08 May 2021 12:21 AM IST
सार
पत्नी ने चाय में बेहोशी की दवा मिलाकर दे दी। बेहोश होने पर गहने और रुपये लेकर फरार हो गई। पुलिस ने युवती के परिजनों को थाने पर बुलाया।
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला में एक पति ने पत्नी के खिलाफ शिकायत की है। आरोप लगाया कि पत्नी ने चाय में बेहोशी की दवा मिलाकर दे दी। बेहोश होने पर गहने और रुपये लेकर फरार हो गई। पुलिस ने युवती के परिजनों को थाने पर बुलाया। हालांकि परिजनों को भी बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
घटना एत्माद्दौला के नगला मोहनलाल की है। यहां के रहने वाले युवक की शादी को 50 दिन हुए हैं। उसकी पत्नी खंदौली क्षेत्र की रहने वाली है। माता-पिता बाहर रहते हैं। शुक्रवार को पति ने थाना में शिकायत कर कहा कि बुधवार रात को परिवार के लोग शादी समारोह में गए थे। घर पर युवक, उसकी पत्नी और पिता थे। आरोप लगाया कि पत्नी ने उसे और पिता को चाय पिलाई, जिसे पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए।
इसके बाद पत्नी घर से गहने और जेवरात लेकर चली गई। सुबह जागने पर घटना का पता चला। पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि युवती के परिजनों को थाने बुलाया गया। उन्होंने आरोप को गलत बताया। कहा कि बेटी कहीं चली गई है। इस पर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लखनऊ-एक्सप्रेसवे पर हादसा: बहनोई का शव लेने आगरा आए युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

बेटे पर पिता को पीटने का आरोप, शिकायत
एत्माद्दौला स्थित ख़लिआई मंडी निवासी 65 वर्षीय संतोष पांडेय ने बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में शिकायत की। उन्होंने बताया कि वह कथा वाचक हैं। इससे ही परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका एक बेटा आशीष पांडेय के दो बच्चे हैं।
पीड़ित का कहना है कि पत्नी विकलांग है, जो तीन साल से उठ नहीं पाती हैं। उनका इलाज चल रहा है। बेटा आशीष और उसकी पत्नी उनका कोई ख्याल नहीं रखते हैं। गुरुवार रात को बेटे ने शराब के नशे में मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।