{"_id":"6095487fde178e75b22f0c7d","slug":"car-accident-at-agra-lucknow-express-way-three-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-एक्सप्रेसवे पर हादसा: बहनोई का शव लेने आगरा आए युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-एक्सप्रेसवे पर हादसा: बहनोई का शव लेने आगरा आए युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत
Sat, 08 May 2021 12:25 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 08 May 2021 12:25 AM IST
सार
विकास के जीजा संजय सैनी निवासी कायमगंज का आगरा के एक अस्पताल में निधन हो गया था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 26वें माइलस्टोन पर गुरुवार-शुक्रवार दरम्यानी रात करीब दो बजे उनकी कार एक अज्ञात वाहन में जाकर घुस गई।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 26वें माइलस्टोन पर कानपुर देहात से आगरा आ रही एक कार अचानक आगे चल रहे किसी वाहन में घुस गई। जिसके चलते कार में बैठे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने उपचार के दौरान आगरा में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बताया गया है कि झींझक वार्ड नंबर-13, मालवीय नगर, कानपुर देहात निवासी विकास सैनी उम्र 26 साल पुत्र जयनारायण सैनी अपने साले श्याम सैनी उम्र 24 साल पुत्र रमेश सैनी तथा अपने मित्र सौरभ अवस्थी उम्र 32 साल पुत्र संतोष अवस्थी के साथ कार से आगरा आ रहे थे। विकास के जीजा संजय सैनी निवासी कायमगंज का आगरा के एक अस्पताल में निधन हो गया था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 26वें माइलस्टोन पर गुरुवार-शुक्रवार दरम्यानी रात करीब दो बजे उनकी कार एक अज्ञात वाहन में जाकर घुस गई। जिसके चलते सौरभ अवस्थी और श्याम सैनी की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विकास सैनी को उपचार के लिए आगरा के एसएन अस्पताल भेजा जहां उपचार के दौरान विकास सैनी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मौके पर मिले फोन से विकास सैनी के परिवार को दी गई। फतेहाबाद पहुंचे विकास सैनी के भाई प्रिंस सैनी ने बताया कि तीन दिन पहले उनके पिता जय नारायण सैनी का भी बीमारी से निधन हो गया था।
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव: सपा ने लहराया फिरोजाबाद में झंडा, भाजपा से आगे रहे निर्दलीय