फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Luteri Dulhan: Bride Escaped From House With Loot Cash And Jewellry

लुटेरी दुल्हन: सास, ससुर और पति को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर जेवर समेट ले गई बहू, सात मई को हुई थी शादी

Wed, 26 May 2021 08:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 May 2021 08:32 PM IST
सार

मंगलवार को परिजनों की आंख खुली तो घर पर बहू नहीं थी। रुपये, जेवरात और चढ़ावे का सामान भी गायब था। दिनभर बहू की तलाश करने के बाद पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी थाने में दी

विज्ञापन
Luteri Dulhan: Bride Escaped From House With Loot Cash And Jewellry
लुटेरी दुल्हन

विस्तार

आगरा जनपद के खेड़ा राठौर के एक गांव में नवविवाहिता ने सोमवार की रात सास, ससुर और पति को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर से जेवरात समेटकर भाग निकली। सुबह घटना की जानकारी से परिजन सन्न रह गए।  

विज्ञापन

 
खेड़ा राठौर थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी सात मई को जैतपुर के एक गांव की युवती के साथ हुई थी। 10 मई को मायके में गमी होने पर बहू बेटा गए थे। 
विज्ञापन


त्रियोदशी के बाद घर लौटे
त्रयोदशी के बाद 24 मई को दोनों घर लौटे। पीड़ित परिवार की मानें तो 24 मई की रात बहू ने सास, ससुर और पति को दूध पीने को दिया था। इसे पीने के बाद ही सभी बेहोश हो गए। आरोप है कि परिवारीजनों के बेहोश होने के बाद बहू घर से सोने चांदी के जेवारत लेकर भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गायब था घर का कीमती सामान
मंगलवार को परिजनों की आंख खुली तो घर पर बहू नहीं थी। रुपये, जेवरात और चढ़ावे का सामान भी गायब था। दिनभर बहू की तलाश करने के बाद पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी थाने में दी। इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ खेड़ा राठौर प्रेम सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। 

 

ये भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा: सख्ती पर भारी पड़ी आस्था, स्नान को पहुंचे श्रद्धालु, पुलिस करती संक्रमण से बचाव की अपील
किसान हमले का आरोपी गिरफ्तार: कैसा है जेल का माहौल, पहले ये देखा, फिर रची पांच लोगों की हत्या की साजिश

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed