{"_id":"60ae5e4f2a2dd214487a7cbd","slug":"agra-police-arrested-accused-of-attack-on-farmer-with-gun-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसान हमले का आरोपी गिरफ्तार: कैसा है जेल का माहौल, पहले ये देखा, फिर रची पांच लोगों की हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हमले का आरोपी गिरफ्तार: कैसा है जेल का माहौल, पहले ये देखा, फिर रची पांच लोगों की हत्या की साजिश
Wed, 26 May 2021 08:12 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 May 2021 08:12 PM IST
सार
शमसाबाद के ग्राम धिमश्री में सोमवार की रात बरामदे में सो रहे किसान हरीकांत शर्मा (60) को किसी ने गोली मार दी थी। हाथ और सिर में छर्रे लगने से वह घायल हुए थे
विज्ञापन
थाना शमसाबाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा पुलिस ने शमशाबाद के ग्राम धिमिश्री में किसान पर हुए हमले का खुलासा महज 24 घंटे में कर दिया है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर उससे तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं जो हमले में इस्तेमाल किए बताए गए हैं।
बता दें कि शमसाबाद के ग्राम धिमश्री में सोमवार की रात बरामदे में सो रहे किसान हरीकांत शर्मा (60) को किसी ने गोली मार दी थी। हाथ और सिर में छर्रे लगने से वह घायल हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। पहले जमीन की रंजिश में हमले की आशंका जताई जा रही थी।
एक युवक से हुई थी पूछताछ
परिजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घर के समीप ही एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा, तो उसे पकड़कर थाने लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक ने पूछताछ में बताया कि उसके मकान के सामने घूरा डाला गया है। उसका हरीकांत से जमीन का विवाद भी है। जिसका शिकायती पत्र लगभग दो माह पूर्व धिमश्री चौकी पर दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद होने का भी दावा किया है।
विज्ञापन
जमीनी विवाद में हमला, जेल का माहौल देखने के लिए खरीदा था तमंचा
बुधवार को पुलिस ने आरोपी से की गई पूछताछ में बताया कि हरिकांत शर्मा सहित चार लोगों से जमीनी विवाद है। उसने चार लोगों को टारगेट बनाया था लेकिन दुर्भाग्य से वह पकड़ा गया, जिससे वह अपने कार्य में सफल नहीं हो सका। लगभग दो वर्ष पूर्व उसने जेल को अंदर से देखने की इच्छा से छह सौ रुपये में एक टूटा फूटा तमंचा खरीदा और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी कि उसके पास तमंचा है। पुलिस जब गिरफ्तार लेकर आई और एसएसपी ने उससे पूछा कि गिरफ्तार क्यों होना चाहते हो तो कहा कि अंदर से जेल देखने की इच्छा है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तमंचा रखने के आरोप में जेल भेज दिया था।
ये भी पढ़ें- फिरोजाबाद: कोरोना संक्रमण से तीन मरीजों की गई जान, 16 नए संक्रमित भी मिले, टूंडला तहसीलदार कोरोना को मात देकर लौटे कार्यालय