फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lucknow Swasthya Bhawan team surprise inspection of district hospital Agra

Agra District Hospital: लखनऊ से आई टीम ने किया औचक निरीक्षण, स्टोर रूम में रखे मिले एक्सपायर्ड सिरप

Tue, 17 May 2022 08:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 May 2022 08:30 PM IST
सार

जिला अस्पताल में मंगलवार दोपहर को लखनऊ से आई टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। इस पर टीम ने नाराजगी जताई और सुधार करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Lucknow Swasthya Bhawan team surprise inspection of district hospital Agra
लखनऊ स्वास्थ्य भवन से आई टीम ने किया औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जिला अस्पताल में मंगलवार को स्वास्थ्य भवन लखनऊ से आई टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम को स्टोर रूम में करीब 250 एंटी एलर्जिक सिरप (सेटजिन) एक्सपायर्ड रखे हुए मिले। एक्सपायर्ड दवाओं को अलग कमरे में नहीं रखे जाने पर टीम ने नाराजगी जताई। टीम ने दवाओं की एंट्री रिपोर्ट मांगी। मुख्य फार्मेसिस्ट स्टोर के छुट्टी पर होने से टीम को दवाओं के संबंध में रिकॉर्ड भी नहीं दिखाए जा सके। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य भवन से निदेशक डॉ. एके सिंह और संयुक्त निदेशक डॉ. प्रह्लाद जिला अस्पताल पहुंचने के बाद सीधे निरीक्षण में जुट गए। रेडियोलॉजी, पैथालॉजी, एनआरसी, ओपीडी, इमरजेंसी और दवाओं के स्टोर का निरीक्षण किया। टीम ने यहां तक देखा कि मरीजों के लिए स्ट्रेचर और व्हील चेयर की क्या व्यवस्था है, किन-किन स्थानों पर रखे हैं। स्टोर रूम में पहुंचकर दवाओं के रखरखाव की स्थिति देखी। स्टोर में करीब 250 सेटजिन सिरप रखी हुई मिलीं, जो कि एक्सपायर हो चुकी थीं। 

विज्ञापन

टीम ने जताई नाराजगी 

टीम ने प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके अग्रवाल को बुलवाया। एक्सपायर दवाओं के स्टोर में रखे जाने पर नाराजगी जताई। प्रमुख अधीक्षक ने टीम को बताया कि जिस समय पीके वार्ड बनाया गया था, उस दौरान एंटी एलर्जिक सिरप मंगाई गई थी। स्टोर के स्टाफ ने गलती ये कि दवाओं को एक्सपायर होने के बाद अलग कमरे में नहीं रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख अधीक्षक ने टीम को बताया कि दवाओं के एक्सपायर होने के संबंध में शासन को अवगत करा दिया गया था। टीम ने शासन को भेजा गया पत्र मांगा तो उसे नहीं दिखाया जा सका। प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि मुख्य फार्मेसिस्ट स्टोर पंचम सिंह छुट्टी पर हैं, उन्होंने ही रिकॉर्ड रखे हैं। 

कुत्ता काटने के इंजेक्शन के संबंध में भी पूछताछ की

स्वास्थ्य भवन से आई टीम ने कुत्ता काटने के इंजेक्शन के संबंध में भी पूछताछ की। स्टॉक का रिकॉर्ड मांगा। मुख्य फार्मेसिस्ट के पास रिकॉर्ड होने से स्टॉक नहीं दिखाया जा सका। रखे हुए इंजेक्शन का भौतिक सत्यापन करा दिया गया। स्टॉक पूरा था, 600 वॉयल रखी थीं।

प्रमुख अधीक्षक को आधे घंटे बाद निरीक्षण का पता चला

प्रमुख अधीक्षक को स्वास्थ्य भवन से औचक निरीक्षण के लिए आई टीम का पता आधे घंटे बाद चला, जब उनको एक्सपायर दवाओं के बारे में पूछने के लिए बुलाया गया। प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि टीम ने अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं को देखा। स्टोर रूम में एक्सपायर्ड दवाएं रखे जाने पर आपत्ति की। संबंधित स्टाफ के न होने से रिकॉर्ड दिखाने में कुछ देरी जरूर हुई। 

लगातार निरीक्षण के लिए टीमें आ रही हैं

जिला अस्पताल में इस समय लगातार टीमें निरीक्षण के लिए पहुंच रही हैं। सुविधाओं और संसाधनों का सत्यापन किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed