फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lucknow defeated Baghrajpura in the inaugural volleyball match.

Agra News: वॉलीबॉल के उद्घाटन मैच में लखनऊ ने बाघराजपुरा को हराया

Sun, 18 Jan 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 18 Jan 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Lucknow defeated Baghrajpura in the inaugural volleyball match.
सूबेदार डाल सिंह स्मृति वॉलीबाल: उदघाटन मैच के रोमांचक पल की तस्वीरें
बाह। सूबेदार डाल सिंह स्मृति ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में शनिवार को लखनऊ की टीम ने बाघराजपुरा को 25-20, 25-22 के अंतर से हरा कर जीत दर्ज की। आजमगढ़, बाघराजपुरा एवं सैफई की टीम ने अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन




सूबेदार डाल सिंह स्मृति ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने किया और कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के हर संभव प्रयास होंगे। उद्योगपति पीएल शर्मा ने बतौर अतिथि खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। दूसरा मैच आजमगढ़ और सैफई के बीच खेला गया। इसमें आजमगढ़ ने 20-25, 25-17, 25-19 के अंतर से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश किया। तीसरे मैच में बाघराजपुरा ने अलीगढ़ को 25-16, 25-20 के अंतर से हरा कर जीत दर्ज की। चौथे मैच में सैफई ने बाह को 25-17, 25-18 के अंतर से पराजित किया। निर्णायक सर्वदमन सिंह भदौरिया, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, अल्केन्द्र जादौन, गोपाल रहे। कमेंटेटर अतुल सिंह और रवी सिंह रहे। स्कोरिंग सौरभ और सोनू ने की। इस दौरान कर्नल गजेन्द्र सिंह, मुनीम सिंह भदौरिया, पवन भदौरिया, भाव सिंह नरवरिया, सहवीर सिंह दिवाकर, रविन्द्र प्रताप सिंह, बदले प्रधान, अरुण दुबे, मुकेश शर्मा, कृपा नरायन शर्मा, सम्राट पचौरी आदि रहे। आयोजन सचिव अलकेंद्र जादौन ने बताया कि प्रतियोगिता के सेमी फाइनल एवं फाइनल मैच रविवार को खेले जाएंगे। समापन एवं पुरस्कार वितरण बाह की विधायक पक्षालिका सिंह करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed